जी आरपी बाराबंकी अनुभाग लखनऊ/टीम द्वारा ट्रेनों मे बैठे दरवाजे के पास व भीड़-भाड़ की जगह पर मोबाईल पर्स/छीन कर कूदने वाला शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

0
18

निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/जीआरपी बाराबंकी। जीआरपी बाराबंकी अनुभाग लखनऊ पुलिस टीम द्वारा ट्रेनों में दरवाजे के पास की सीटों पर बैठे यात्रियों व रेलवे स्टेशन के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रो में पैसे,बैग, सामान व मोबाईल आदि की चोरी करने या छीन कर चलती ट्रेन से कूदने वाला एक शातिर चोर गिरफ्तार कब्जे से एक अदद मोबाइल फोन वीवो स्लेटी रंग व एक अदद लाकेट पीली धातु बरामद किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे उ०प्र० लखनऊ के आदेश के अनुपालन में पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे उ0प्र0 लखनऊ एवं पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग लखनऊ रोहित मिश्रा के निर्देशन में ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशनों पर बोरी लूट जहरखुरानी की घटनाओं की रोकथाम व इनामियां/ वांछित वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत व पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रथम अमित सिंह के कुशल निर्देशन में मुझ थानाध्यक्ष बाराबंकी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चोरी के अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। नाम पता अभियुक्त-अरमेन्द्र कुमार पुत्र मुनेश्वर प्रसाद निवासी हनुमान मन्दिर अनपरा थाना अउरी मोड़ जनपद सोनभद्र उ0प्र0 उम्र 36 वर्ष-गिरफ्तारी का दिनांक व स्थानः-दिनांक 03.08.2025 बंकी रोड के किनारे रेलवे आरपीएफ आवास रेलवे स्टेशन बाराबंकी थाना जीआरपी बाराबंकी अनुभाग लखनऊ-बरामदगी का विवरणः-एक अदद मोबाइल वीवो स्लेटी रंग का बरामद हुआ बरामदशुदा मोबाइल चालू हालत में है मोबाइल डिवाइस में देखने पर मोबाइल का IMEI No 864288064044577, 8642880640404450569 सम्बन्धित मु0अ0स0 27/24 धारा 379/411 भादवि0,एक अदद लाकेट पीली धातु सम्बन्धित मु0अ0स0 21/25 धारा 303(2) /317(2) बीएनएस/पूंछताछ का विवरण-पूँछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया कि घटना करने से पूर्व भीड़ भाड़ वाली ट्रेनो को चिन्हित कर चलती ट्रेनो व प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेनो व रेलवे स्टेशन पर भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में चोरी करता हूँ। यही मेरा जीविकोपार्जन का धंधा है। इसकी गिरफ्तारी से चोरी की घटनाओ मे निश्चित रुप से कमी आयेगी/अनावरित अभियोग-1-मु0अ0सं0 27/2024 धारा 379/411 IPC बीएनएस थाना जीआरपी बाराबंकी,2-मु0अ0सं0 21/2025 धारा 303(2) /317(2) बीएनएस थाना जीआरपी बाराबंकी/गिरफ्तारी करने वाली टीम-01.उ0नि0 संजय अग्निहोत्री थाना जीआऱपी बाराबंकी अनुभाग लखनऊ-02.हे0का0 यादवेन्द्र सिंह थाना जीआऱपी बाराबंकी अनुभाग लखनऊ-03.का0 संजय यादव थाना जीआऱपी बाराबंकी अनुभाग लखनऊ-04-हे0का0 ज्ञानेन्द्र सिंह आरपीएफ पोस्ट बाराबंकी

रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here