निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/फतेहपुर बाराबंकी। फतेहपुर में निःशुल्क नेत्र शिविर इमाम खुमैनी फाउंडेशन बना गरीबों का सहारा मंगलवार को बरसात में भी जनसेवा 74 मरीजों का हुआ निशुल्क परीक्षण इमाम खुमैनी फाउंडेशन के करुणामय प्रयासों से दि लेप्रोसी मिशन (टी.एल.एम.) हॉस्पिटल बाराबंकी एवं काज़मी एजुकेशनल एंड हेल्थ केयर सोसाइटी रसूलपुर-बदोसरांय के संयुक्त तत्वावधान में सट्टी बजार के युसूफ मार्केट के सामने बनी नासरी मार्केट की छत पर एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस सेवा शिविर का उद्घाटन फतेहपुर के समाजसेवी मोनिस रज़ा ने किया। झमाझम बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह देखते ही देखते लगा मरीजों का ताता और दर्जनों लोग अपनी जांच कराने पहुँचे। विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएँ डॉ. गरिमा सिदार ने आँखों की जांच की और मरीजों को नेत्र सुरक्षा के गुर सिखाए। सतीश वर्मा ने बीपी व शुगर की जांच कर रोगों पर नियंत्रण के उपाय बताए। डॉ. रेहान काज़मी ने सामान्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाएँ वितरित कीं। सहयोग और संचालन मे पंजीकरण पटल पर मास्टर राम मिलन यादव व सतीश वर्मा ने मरीजों का सम्मानपूर्वक पंजीकरण किया। शिविर का संचालन मीज़ान खान और मोनिस रज़ा ने कुशलता पूर्वक संभाला। शिविर की उपलब्धि बारिश के बीच 74 मरीजों का परीक्षण किया गया। इनमें से 14 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गएnजिनका आपरेशन व इलाज टी.एल.एम. हॉस्पिटल बाराबंकी में पूर्णत: निःशुल्क किया जाएगा। संस्था की ओर से आभार प्रकट करते हुए श्रीमती नै़नवा काज़मी ने कहा इमाम खुमैनी फाउंडेशन का उद्देश्य गरीब और वंचित जनमानस की आँखों में फिर से रोशनी भरना है। ताकि वे भी इस खूबसूरत दुनिया को निहार सकें यह शिविर साबित करता है कि इमाम खुमैनी फाउंडेशन केवल एक संस्था नहीं बल्कि इंसानियत की सेवा का प्रतीक है। गरीबो का मसीहा भी है।
रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी
