निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/रिजर्व पुलिस लाइन बाराबंकी। सशक्त नारी समृद्ध प्रदेश की पहचान है। राजरानी रावत-नारी सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि-डीएम -बाल वैज्ञानिक,किसान, पुलिस कर्मी सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित शहर स्थित रिजर्व पुलिस लाइन्स में सोमवार को मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर नारी सुरक्षा,नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित हुईं विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं कार्यक्रम में बाल वैज्ञानिक पूजा पाल,महिला पुलिस कर्मियों,महिला कृषकों,सामाजिक कार्यकर्ताओं,अध्यापिकाओं,मेडिकल अधिकारियों,आशा बहुओं,स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और वार्डेन सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। बालिकाओं और छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज को महिला सुरक्षा,आत्मनिर्भरता और महिला कानूनों की जानकारी दी।महिला सशक्तिकरण को मिली नई दिशा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत ने कहा नारी शक्ति ही समाज और राष्ट्र की वास्तविक ताकत है। गांव-गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना मोदी जी और योगी जी की प्राथमिकता है। आज सम्मानित होने वाली प्रत्येक महिला आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सशक्त नारी समृद्ध प्रदेश की पहचान है। नारी सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने कहा इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार का स्पष्ट संदेश है कि बिना नारी सुरक्षा और सम्मान के समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं। मिशन शक्ति का यह चरण महिलाओं के आत्मविश्वास को नई उड़ान देगा। प्रशासन हर कदम पर महिलाओं के साथ खड़ा है। कानून की ताकत नारी के साथ पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय ने कहा पुलिस विभाग महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर प्रतिबद्ध है। महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। नारी सशक्तिकरण तभी संभव है जब वह भयमुक्त वातावरण में जीवनयापन करें। नारी ही सृजन की आधारशिला कार्यक्रम का समापन नारी सशक्तिकरण के संकल्प और सशक्त नारी समृद्ध प्रदेश के नारे के साथ हुआ। उपस्थित अतिथियों ने एक स्वर में कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को यह सुनिश्चित करना होगा कि बेटियां सुरक्षित और आत्मनिर्भर रहें। थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 के आचार्य चंद्र देव इंटर कॉलेज की छात्रा अंशिका वर्मा को बनाया गया 01 दिन का थाना प्रभारी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान, स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 के तहत थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा आचार्य चंद्र देव इंटर कॉलेज, कक्षा 11 की होनहार छात्रा अंशिका वर्मा को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया तथा थाने पर आए पीड़ित की शिकायत सुनना व पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए पैदल गश्त किया गया साथ ही चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं,मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क,महिला हेल्प डेस्क, महिला सम्बन्धी अपराधों,आपराधिक नियत्रंण,साइबर अपराध,मानव तस्करी, यातायात नियन्त्रण,कानून व्यवस्था आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी
