विद्युत विभाग का संविदाकर्मी नितेश विश्वकर्मा सिंदिग्ध परिस्थितियों मे हुआ गायब/पुलिस को नहीं मिला कोई भी सुराग/परिजन हुए हाल बेहाल/तीन लोगो पर लगाया परिजनों ने गायब करने का आरोप

0
114

निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/फतेहपुर बाराबंकी। गुमशुदा लड़के की तलाश कर रही बाराबंकी पुलिस फतेहपुर तहसील कस्बा निवासी पचघरा मोहल्ला का नितेश विश्वकर्मा पुत्र लाल जी विश्वकर्मा उम्र लगभग 30 वर्ष विद्युत विभाग वितरण खंड मे कम्प्यूटर आपरेटर के रूप मे संविदा पर कार्यरत है। जो की 20 अगस्त 2025 को घर से बिना बताए कहीं चला गया। जिसकी तलाश परिवार जनों ने नात रिश्तेदार दोस्तों के यहां करने के बाद थाना फतेहपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई है। बुधवार से लापता युवक की तलाश मे पुलिस की तहकीकात जारीलेकिन पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया। वही परिजनों ने शुक्रवार को कमरे की तलाशी मे नितेश का मोबाईल फोन और डीएम को सम्बोधित पत्र बरामद होने की सूचना दी थी। परिजनों के मुताबिक पत्र कस्बे मे तीन लोगो द्वारा मानसिक प्रताड़ना का जिक्र किया गया है। वही इसी दबाव के चलते आत्महत्या जैसे कदम उठाने की बात कही गई है। परिवार मे गम व परेशानी मे परिजन है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौक़े का परीक्षण कर दस्तावेज अपने कब्जे मे लिए वही थाना प्रभारी संजीत सोनकर ने बताया की भाई की तहरीर पर हमशुदगी की धाराओं मे मुकदमा अपराध संख्या 579/25धारा 140-3बीएनएस में पंजीकृत है/वही उन्होंने बताया की टीम गठित कर लापता युवक की तलाश तेज कर दी गई है। वही प्रकरण के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।जिस किसी व्यक्ति को इस गुमशुदा लड़के की जानकारी प्राप्त हो तो दिए गए निम्न नंबर पर संपर्क करें-9454403061,9454004106,9936968342

रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here