निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/बाराबंकी। राजस्व कर वसूली में तेजी लाने के डीएम ने दिए निर्देश/जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई कर करेत्तर की समीक्षा बैठ- शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर सम्बन्धी मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों से फीडबैक लिया और विभिन्न विभागों खनिज विभाग, राजस्व विभाग,परिवहन विभाग,विद्युत विभाग,तहसीलों में बकायेदारों,बैंक आदि सहित समस्त विभागों से कर वसूली के मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्बंधित अधिकारी व्यापार-कर सम्बन्धी मामलों की वसूली में विशेष ध्यान दे। नगर पालिका सहित अन्य देयकों की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही मार्ग-कर देयक की वसूली प्राथमिकता के साथ की जाए। आबकारी,परिवहन, विद्युत विभाग,खनन विभाग के अधिकारी लक्ष्य के सापेक्ष कर की प्राप्ति पर विशेष ध्यान दें। अभियान चलाकर बड़े बकायेदारों से की जाए कर वसूली डीएम श्री शशांक त्रिपाठी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से सम्बंधित सभी बड़े बकायेदारों से राजस्व देयकों की वसूली कार्य को प्राथमिकता से संपादित करें। जिलाधिकारी ने लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री इंद्रसेन अपर पुलिस अधीक्षक श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी, समस्त उपजिलाधिकारीगण सहित सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी
