जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश/मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल भी मोके पर उपस्थित

0
5

निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/बाराबंकी। जनपद के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने वेयर हाउस का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश-मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार श्री शशांक त्रिपाठी जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट वेयरहाउस जनपद बाराबंकी का मासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम,वीवीपैट स्ट्रांगरूम और सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस मौके पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों में श्री राजेन्द्र वर्मा,शहर अध्यक्ष,इंडियन नेशनल कांग्रेस,श्री प्रीतम सिंह,जिला कोषाध्यक्ष,समाजवादी पार्टी,श्री आसिफ खान,जिला उपाध्यक्ष,बहुजन समाज पार्टी श्री प्रदीप पटेल, जिला महासचिव,बहुजन समाज पार्टी, श्री मोहित राजदान,जिला प्रभारी,बहुजन समाज पार्टी,श्री जुगराज सिंह,जिला अध्यक्ष,आम आदमी पार्टी तथा श्री अरूण कुमार सिंह,अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) उप जिला निर्वाचन अधिकारी बाराबंकी श्री संजय कुमार विश्वास,बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी बाराबंकी श्री कमल किशोर,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बाराबंकी उपस्थित थे।

रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here