जिला कृषि अधिकारी बाराबंकी द्वारा/ तहसील नवाबगंज के बंकी,गदिया, माती के उर्वरक बिक्री केन्द्रों के साथ-साथ साधन सहकारी समिति मोहम्मदपुर एवं साधन सहकारी समित मुबारकपुर का निरीक्षण किया गया

0
15

निष्पक्ष पत्रकार समाचाट/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/नवाबगंज बाराबंकी। जिला कृषि अधिकारी बाराबंकी द्वारा तहसील नवाबगंज के बंकी,गदिया,माती के उर्वरक बिक्री केन्द्रों के साथ-साथ साधन सहकारी समिति मोहम्मदपुर एवं साधन सहकारी समित मुबारकपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेसर्स ओम नमः शिवाय खाद भण्डार बंकी के बिक्री रजिस्टर पर दर्ज किसानों के मोबाईल नं0 से वार्ता की गयी एवं स्टाक का मिलान किया गया जो कि सही पाया गया। मेसर्स अमित कृषि क्लीनिक एवं एग्री क्लीनिक बस्ती गदिया पर यूरिया उपलब्ध पायी गयी परन्तु बिक्री/स्टाक रजिस्टर उपलब्ध नहीं पाया गया। मेसर्स किसान सहायक केन्द्र राजाराम मार्केट नवाबगंज के प्रतिष्ठान में कोई यूरिया उपलब्ध नहीं पायी गयी जिनके अभिलेख भी अपूर्ण पाये तीनो विक्रेताओं को कारण बताओं नोटिस निर्गत किया गया। मेसर्स अवध खाद भण्डार माती का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान विक्रेता द्वारा बताया गया कि उनकी आई0डी0 बन्द है,जिसे तत्काल खुलवाये जाने हेतु निर्देश दिया गया। निरीक्षण साधन सहकारी समित मो0पुर बन्द पायी गयी सचिव से वार्ता की गयी जिनके द्वारा बताया गया कि आज वितरण का रोस्टर निर्धारित न होने के कारण समिति बन्द है। साधन सहकारी समिति मुबारकपुर पर डी0ए0पी0 का वितरण किया जा रहा था, सचिव द्वारा बताया गया कि यूरिया का पैसा जमा है। कल तक यूरिया समिति पर प्राप्त हो जायेगी। जनपद के समस्त फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि अपने अपने प्रतिष्ठान पर रेट/स्टाक बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें तथा पी0ओ0एस0 मशीन से कृषकों को उर्वरक निर्धारित मूल्य पर ही उनकी जोत/आवश्यकता के अनुरूप बिना किसी टैगिंग के बिक्री करें अथवा की स्थिति में सम्बन्धित विक्रेता के विरूद्ध उर्वरक (अकार्बनिक, कार्बनिक या मिश्रित) (नियंत्रण) आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। जिला कृषि अधिकारी बाराबंकी द्वारा अवगत कराया गया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सहकारिता क्षेत्र के सहकारी समितियों पर कृषकों की समस्याओं हेतु सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता बाराबंकी के कार्यालय में कन्ट्रोल रूम जिसका नम्बर 9653006799 है, स्थापित किया गया है। निजी बिक्री केन्द्रो हेतु जिला कृषि अधिकारी बाराबंकी कार्यालय में उर्वरक कन्ट्रोल रूम 9116295764 स्थापित है। कृषकों से अपील की गयी कि अपनी कृषित भूमि एवं फसल की संस्तुति/आवश्यकता के अनुरूप पी0ओ0एस0 मशीन से ही उर्वरक प्राप्त करें तथा उसकी रसीद अवश्य ले। यदि कोई विक्रेता अधिक दर पर उर्वरक उपलब्ध कराये अथवा किसी अन्य उत्पाद की टैगिंग करें अथवा रसीद न दे तो उसकी तत्काल उक्त कन्ट्रोल रूम नं0 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। जिला कृषि अधिकारी बाराबंकी

रिपोटर मोहमद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here