संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे लगातार अभियान/पुलिस द्वारा 06 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार/15 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही

0
13

निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/बाराबंकी। जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 03/04.08.2025 को 06 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 15 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी। थाना दरियाबाद पुलिस टीम द्वारा 03 वांछित अभियुक्तों/चोर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का एक अदद मोबाइल फोन किया गया बरामद -थाना दरियाबाद पुलिस टीम द्वारा दिनांक 03.08.2025 को मु0अ0सं0- 285/2025 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त/चोर 1.लक्षमण यादव पुत्र बुद्दू यादव,2. रामकरन पुत्र देशराज रावत निवासीगण ग्राम थोरथिया थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी,3. दुर्गेश कुमार पुत्र जंगबहादुर निवासी ग्राम राजेपुर मजरे थोरथिया थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी को लालपुर गुमान रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी का एक अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया।थाना रामसनेहीघाट पुलिस टीम द्वारा 02 वांछित अभियुक्तों/चोर को किया गया गिरफ्तार कब्जे से चोरी की एक अदद बुलेट मोटरसाइकिल किया गया बरामद-थाना रामसनेहीघाट पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 04.08.2025 को मु0अ0सं0- 174/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त/चोर 1.नवीन दीक्षित पुत्र स्व0 संतोष दीक्षित निवासी ग्राम देवा पसिया थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा,2. युवराज सिंह पुत्र स्व लालता प्रसाद निवासी मेढा रायपुरवा मजरे गाजीपुर थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी को कल्याणी नदी के पास से गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की एक अदद बुलेट मोटरसाइकिल यूपी 41बीएच 5060 बरामद किया गया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त द्वारा अप्रैल माह में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कोटवा सड़क देशी शराब के ठेके से चोरी किया गया था। थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार/थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 04.08.2025 को मु0अ0सं0
-248/2025 धारा 123/103(1)/316(2)/351(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अमन उर्फ मोनू वर्मा पुत्र कमलेश वर्मा निवासी ग्राम पनिहल थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया।

रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here