क्षेत्राधिकारी जटाशंकर मिश्रा ने रविवार को अलियाबाद अपनी टीम के साथ डिग्घीधाम स्थित दुर्गापूजा मूर्ति विसर्जन स्थल की तैयारियों का निरीक्षण किया

0
14

निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/रामसनेही घाट बाराबंकी। क्षेत्राधिकारी ने किया विसर्जन घाट स्थल का निरीक्षण-
रामसनेही घाट के क्षेत्राधिकारी जटाशंकर मिश्रा ने रविवार को अलियाबाद के डिग्घीधाम स्थित दुर्गापूजा मूर्ति विसर्जन स्थल की तैयारियों का निरीक्षण किया। उसके बाद क्षेत्राधिकारी ने नवाबगंज पुल पर विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान दरियाबाद कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सोनकर और अलियाबाद चौकी इंचार्ज राकेश कुमार तिवारी मौजूद रहे। क्षेत्राधिकारी ने घाटों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और ग्राम प्रधान को साफ सफाई कराने और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत बैरिकेटिंग और उचित प्रकाश की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी रामसनेही घाट जटाशंकर मिश्रा ने विसर्जन के दौरान एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने को कहा और निर्देश दिया कि सभी रूटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। भीड़ में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की योजना बनाई जाए इस दौरान अलियाबाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एहतिशामुल हक,शिव प्रकाश मिश्रा, आनंद प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here