चोरी व सेंधमारी जैसे अपराध में संलिप्त 02 अभियुक्तों के विरुद्ध बाराबंकी पुलिस द्वारा जिला बदर (जिले से निष्कासित) की कार्यवाही की गई/समस्त थाना प्रभारियों व थाना अध्यक्ष को निर्देशित

0
18

निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/लोनीकटरा बाराबंकी। चोरी व सेंधमारी जैसे अपराध में संलिप्त 02 अभियुक्तों के विरुद्ध बाराबंकी पुलिस द्वारा जिला बदर (जिले से निष्कासित) की कार्यवाही की गई-पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में जघन्य अपराध में संलिप्त व गुण्डा/अभ्यस्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु गुण्डा एवं अभ्यस्त अपराधियों को पुलिस द्वारा चिन्हित कर श्रीमान जिलाधिकारी बाराबंकी को आख्या प्रेषित की गई थी। थाना लोनीकटरापुलिस द्वारा अभियुक्तगण 1.संदीप कुमार रावत* पुत्र मेवालाल निवासी ग्राम रबड़हिया का पुरवा थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी व 2.प्रदीप कुमार रावत पुत्र रामफेर निवासी ग्राम रबड़हिया का पुरवा थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी के विरुद्ध चोरी व सेंधमारी जैसे कृत्यों में संलिप्त होने पर अभियोग पंजीकृत किए गए तथा साथ ही अभियुक्तों की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने सम्बन्धी बीट सूचना भी अंकित की गयी है। इसी क्रम में मा0 न्यायालय अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व में चल रहे वाद संख्या 1755/2024 सरकार बनाम संदीप कुमार रावत व वाद संख्या 1757/2024 सरकार बनाम प्रदीप कुमार रावत अंतर्गत धारा 3/4 उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अभियुक्तगण/अभ्यस्त अपराधियों 1. संदीप कुमार रावत व 2.प्रदीप कुमार रावत उपरोक्त को जिलाधिकारी बाराबंकी द्वारा निर्गत आदेश की मूल प्रति तामीला/हस्ताक्षर करवाकर मुनादी कराते हुए उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम की धारा-3 के अन्तर्गत जनपद बाराबंकी की सीमाओं से 06 माह की अवधि के लिए निष्कासित की कार्यवाही की गई। साथ ही हिदायत दी गई कि यदि अभियुक्तगण 1. संदीप कुमार रावत, व 2.प्रदीप कुमार रावत उपरोक्त आज दिनांक 14.07.2025 से अग्रिम 06 माह तक जनपद बाराबंकी की सीमा से निष्कासित आदेश की अवहेलना करते है तो उसके विरुद्ध अंतर्गत धारा 10 उत्तर प्रदेश गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम में कार्यवाही की जाएगी। आपराधिक इतिहास-1.अभियुक्त संदीप कुमार रावत पुत्र मेवालाल निवासी ग्राम रबड़हिया का पुरवा थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी-1)मु0अ0सं0 203/2023 धारा 380/457/411 भादवि थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी2) मु0अ0सं0 206/2023 धारा 380/457/411 भादवि थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी3) मु0अ0सं0 208/2023 धारा 380/457/411 भादवि थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी4) मु0अ0सं0 209/2023 धारा 380/457/411 भादवि थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी-2. अभियुक्त प्रदीप कुमार रावत पुत्र रामफेर निवासी ग्राम रबड़हिया का पुरवा थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी-1)मु0अ0सं0 203/2023 धारा 380/457/411 भादवि थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी2) मु0अ0सं0 206/2023 धारा 380/457/411 भादवि थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी3) मु0अ0सं0 208/2023 धारा 380/457/411 भादवि थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी) मु0अ0सं0 209/2023 धारा 380/457/411 भादवि थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी

रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here