निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/मोहम्मदपुर खाला बाराबंकी। बाराबंकी पुलिस द्वारा जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का किया गया आयोजन मौके पर कुल 55 प्रार्थना पत्र निस्तारित-शनिवार को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना मो0 पुर खाला में जनता की समस्याएं सुनी गई व उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। थाना मो0 पुर खाला में जनसुनवाई के दौरान 02 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया। शेष प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मामले के निस्तारण हेतु मौके पर रवाना किया गया। इसी प्रकार समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा थाना समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराया गया। समस्त थानों में कुल 55 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया।
रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी
