निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/देंवा बाराबंकी। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशन में सोमवार को राष्ट्र के लिये मध्यस्थता अभियान एवं जन कल्याणकारी योजनाओं पर विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन ग्रा0-रामगढ़ मजरे-पहाड़पुर विकासखंड -देवां बाराबंकी में श्री श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह अपर जनपद न्यायाधीश /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता आयोजित किया गया। श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक-01.07.2025 से दिनांक-31.09.2025 तक राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य वाद को सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारण कराना है। इसमे धन व समय की बचत होती है और वादकारियों को बार-बार कचहरी का चक्कर नही लगाना पड़ता है। इसके अतिरिक्त जो लोग अपने वाद में अधिवक्ता करने में सक्षम नही है। उनको जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से निःशुल्क पैनल अधिवक्ता व लीगल एड डिफेन्स काउंसिल प्रार्थना पत्र दिए जाने के लिए प्राप्त कराये जाते है। तथा शिविर में उपस्थित लोगो को सरकार के द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे जागरूक किया गया। मंच का संचालन श्री अशोक कुमार मिश्रा सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री अखिलेश सिंह पूर्व प्रधान,श्री ओमकारानंद गिरि,सुश्री ज्योति सिंह अधिवक्ता,श्री अखंड प्रताप सिंह अधिवक्ता,प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिकाएं तथा शिविर में काफी जनसामान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी
