निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/बाराबंकी। जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 29/30.07.2025 को 02 वारण्टी व 11 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 45 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी। थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार,कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा मय जिन्दा कारतूस बरामद-थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29.07.2025 को अभियुक्त देवनरायन सिंह पुत्र देवीप्रसाद सिंह निवासी ग्राम अमौली थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामनगर पर मु0अ0सं0 350/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। थाना दरियाबाद पुलिस टीम द्वारा 04 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर की गयी विधिक कार्यवाही-थाना दरियाबाद पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29.07.2025 को मु0अ0सं0-276/2025 धारा 115(2)/351(3)/352/190/191(2)/191(3)/109 बीएनएस व 03 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1.नौमीलाल पुत्र खरगी 2.रामनरेश 3.धर्मेन्द्र 4.रवीन्द्र पुत्रगण नौमीलाल निवासीगण शुक्लन पुरवा मजरे वीरकठाई थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर विधिक कार्यवाही की गयी। थाना मो0पुर खाला पुलिस टीम द्वारा 02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार-थाना मो0पुर खाला पुलिस टीम द्वारा बुधवार को मु0अ0सं0-421/2025 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. पिंकेश कुमार पुत्र दिनेश, 2. दिनेश पुत्र श्रीराम निवासीगण ग्राम सिंगहा थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा बुधवार को मु0अ0सं0-535/2025 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सर्वेश कुमार उर्फ परवेश पुत्र स्व0 राजकुमार निवासी ग्राम देवखरिया थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। थाना लोनीकटरा पुलिस टीम द्वारा 02 वांछित अभियुक्ताओं को किया गया गिरफ्तार-थाना लोनीकटरा पुलिस टीम द्वारा आज बुधवार को मु0अ0सं0-307/2025 धारा 3(5)/108 बीएनएस में वांछित 02 अभियुक्ताओं 1.चन्द्रलेखा पत्नी राजू 2.काव्या पत्नी मोहित निवासिनीगण भागू का पुरवा थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। थाना बदोसराय पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-थाना बदोसराय पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 30.07.2025 को मु0अ0सं0-156/2025 धारा 64(1)/351(2) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रामप्रवेश पुत्र रामसूचित निवासी सरायरज्जन थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी को सरायरज्जन नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया। थाना असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया-थाना असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 30.07.2025 को मु0अ0सं0-295/25 धारा 5एम/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित एक बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर आवश्यक कार्यवाही की गयी। थाना असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा 01 अपहृता को किया गया सकुशल बरामद-थाना असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा आज बुधवार को मु0अ0सं0-291/25 धारा 137(2)/87 बीएनएस से सम्बन्धित अपहृता को सकुशल बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी
