तीखी नोक झोक के बाद/अधिवक्ताओ द्वारा एसडीएम कार्तिकेय सिंह को हटाने कई मांग बढ़ती जा रही है/वही डीएम शशांक त्रिपाठी ने दिया अधिवक्ताओ के प्रतिनिधि मंडल को आश्वाशन

0
86

निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/फतेहपुर बाराबंकी। चौदह दिन पूर्व से चली आ रही अधिवक्ताओं की हड़ताल के निराकरण के लिए अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी से मुलाकात कर समाधान कराये जाने के सम्बन्ध में वार्ता की। प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 जुलाई को एसडीएम कार्तिकेय सिंह तथा वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप कुमार निगम के बीच एक पत्रावली को लेकर तीखी नोकझोंक हो गयी थी। जिसके बाद से उनके ट्रान्सफर की मांग करते हुए अधिवक्ता आंदोलित हो गयए और इस सम्बन्ध में कई बार जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी से बार का प्रतिनिधि मण्डल मिल चुका है। मंगलवार को पुनः जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी से मिलने गए प्रतिनिधि मण्डल ने चली आ रही हड़ताल के सम्बन्ध में विधिवत वार्ता की। डीएम ने समस्या के समाधान कराए जाने के लिए एडीएम को तत्काल प्रभाव से आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिस पर बार का प्रतिनिधि मण्डल एडीएम से भी मिला तो एडीएम अरूण कुमार सिंह ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही समस्या का समाधान निकाला जायेगा। बार बेन्च एक सिक्के के दो पहलू है जल्द ही समस्या का समाधान कराया जायेगा। बार प्रतिनिधि मण्डल में अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद वर्मा,पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार निगम,महामंत्री रामलाल वर्मा,पूर्व उपाध्यक्ष राजीव नयन तिवारी शामिल रहे।

रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here