युवक पर लोहे की रॉड से हमला/सिर में गंभीर चोट आने के बाद जिला अस्पताल रेफर/सफदरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर भवानीपुर गांव में जमीन की पैमाइश के दौरान हिंसा का मामला

0
575

निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/सफदरगंज जनपद बाराबंकी। बाराबंकी में युवक पर लोहे की रॉड से हमला सिर में गंभीर चोट के बाद जिला अस्पताल रेफर मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर भवानीपुर गांव में जमीन की पैमाइश के दौरान हिंसा का मामला सामने आया है। घटना 16 जुलाई 2025 की है। कलम पुत्र मोहर्रम अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नसीम पुत्र आमीन की जमीन की पैमाइश चल रही थी। कानूनगो बिना पुलिस बल के पैमाइश करवा रहे थे। इस दौरान अहमद चावड़ा पुत्र कल्लू,उस्मान पुत्र कुर्बान और नसीम कोटेदार पुत्र आमीन मौजूद थे।विपक्षी लोगों ने कलाम से बहस शुरू की। बहस के दौरान सभी एकजुट होकर लोहे की रॉड से कलाम पर हमला कर दिया। हमले में कलाम के सिर पर गंभीर चोट आई। जब बचाव के लिए अन्य लोग आए, तो आरोपियों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। घायल कलाम को पहले बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने सिर पर गंभीर चोट की पुष्टि की और उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अमर सिंह चौरसिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here