निष्पक्ष पत्रकार समाचार/, मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/मोहम्मदपुर खाला बाराबंकी। एक सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर/तहसील फतेहपुर के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक आकाश पुत्र प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया यह घटना उस समय घटी जब आकाश किसी काम से मिठवारा गए थे और लौटते समय खैरातपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और आकाश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने घायल आकाश को प्राथमिक सहायता देने की कोशिश की वहीं आकाश ने भी हिम्मत दिखाते हुए अपने परिजनों को फोन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल आकाश को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार,आकाश को सिर,पैर और हाथों में गहरी चोटें आई हैं और उसे विशेष चिकित्सा की आवश्यकता है। इस हादसे में दूसरी बाइक (बुलेट) पर सवार अमित गुप्ता (उम्र 20 वर्ष) पुत्र राम प्रसाद गुप्ता,निवासी मिठवारा थाना फतेहपुर, भी घायल हो गया। इसी हादसे से जुड़ी एक और घटना में, तीसरी बाइक पर सवार चार लोग भी घायल हुए। इनमें राम सागर (उम्र 55 वर्ष) पुत्र शुभकरन,माही (उम्र 10 वर्ष) पुत्री संतोष वर्मा,निवासी कैथा थाना मोहम्मदपुर खाला और सौरभ वर्मा (उम्र 26 वर्ष) पुत्र निर्मल सिंह,रुद्र वर्मा (उम्र 6 वर्ष) पुत्र सौरभ वर्मा,निवासी बिहूरा चौराहा थाना मोहम्मदपुर खाला, जनपद बाराबंकी शामिल हैं।
रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी
