निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/इंदरपुर बाराबंकी। जय माता दी के जयकारों के साथ हुआ इंदरपुर गांव में नवराता जागरण/बाराबंकी के इंदरपुर गांव में सातवें नवरात्र के अवसर पर माता रानी के जागरण का आयोजन हुआ जागरण में अयोध्या से आई जागरण टीम ने माता दुर्गा के आराधना के साथ साथ जागरण की शुरुआत की और देवी माता के भजन और गीतों को सुनाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। जागरण का आयोजन इंदरपुर ग्राम प्रधान बबलू सिंह के आवास स्थित मंदिर पर किया गया था। जिसमें कई गांव के प्रधान भाजपा नेता समेत भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं बुजुर्ग और बच्चे शामिल रहे। जागरण के दौरान भक्तों ने जय माता दी के जमकर जयकारे लगाए। जागरण के दौरान देवी देवताओं की अनेक झांकियां प्रस्तुत की गई जिसमें की आदिशक्ति मां दुर्गा द्वारा महिषासुर के वध की झांकी का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा और झांकी को देखकर ग्रामीण भाव विभोर हो गए और जय माता दी के जयकारों के साथ वातावरण गूंज उठा। ग्राम प्रधान इंदरपुर बबलू सिंह ने बताया कि पिछले कई वर्षों से नवरात्र के अवसर पर गांव वालों के और सबके सुख समृद्धि और मंगल कल्याण के लिए जागरण का आयोजन किया जाता है जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं और देवी मां की आराधना पूजा कर प्रसाद ग्रहण करते हैं।
रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी
