निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/फतेहपुर बाराबंकी। साईं पीजी कॉलेज में स्काउट मास्टर-गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत हाइक आयोजित/मंगलवार को स्थानीय साईं पीजी कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत प्रतिभागियों ने आज हाइक में हिस्सा लिया। हाइक को रवाना करते हुए जिला रोवर कमिश्नर एवं साईं ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंधक श्री विपिन सिंह राठौर ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि स्काउट हर परिस्थिति में सामंजस्य स्थापित करता है और मुझसे पहले मेरा देश की भावना के साथ कार्य करता है। हाइक साईं लॉ कॉलेज से प्रारंभ होकर साईं कान्वेंट स्कूल,साईं पीजी कॉलेज,साईं मंदिर,पटेल तिराहा और कचहरी होते हुए महादेव तालाब तक पहुंची। मार्ग में प्रतिभागियों ने खोज-चिन्ह,सिटी संकेत, संकेत वार्ता, तथा बिना बर्तन भोजन जैसी स्काउटिंग तकनीकों का अभ्यास किया। महादेव तालाब पहुंचने पर विभिन्न टोलियों ने बिना बर्तन भोजन तैयार किया,तालाब एवं मंदिर का दर्शन किया तथा गीत-भजन के माध्यम से सामूहिक भावना का प्रदर्शन किया।हाइक का संचालन लीडर ऑफ द कोर्स श्रीमती वंदना श्रीवास्तव (गाइड) एवं श्री राजेंद्र त्रिपाठी (स्काउट) के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिला संगठन कमिश्नर श्री सत्य देव सिंह, प्रशिक्षक शिवराम,प्रशिक्षिका ऋतु अग्निहोत्री,सहायक प्रशिक्षक उदय प्रताप सिंह,राजकुंवर दुबे,रवि कुमार राय,सत्य प्रकाश वर्मा,आदर्श कुमार एवं वैशाली गुलसिया सहित अन्य उपस्थित रहे।
रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी
