राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-आरएसएस के बनीकोडर खंड के महुलारा मंडल में विजयदशमी उत्सव उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ/संघ की स्थापना 1925 मे हुई

0
13

निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/रामसनेहीघाट बाराबंकी। रामसनेहीघाट मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के बनीकोडर खंड के महुलारा मंडल में विजयदशमी उत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। यह पर्व संघ के शताब्दी वर्ष 1925-2025/के उपलक्ष्य में विशेष महत्व के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बौद्धिक जिला कार्यवाह वेद प्रकाश ने दिया अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना वर्ष 1925 में हुई थी। और आज यह संगठन एक विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुका है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इसकी अनेक शाखाएँ,जैसे विश्व हिंदू परिषद, विद्या भारती और भारतीय मजदूर संघ- समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रियता से राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रही हैं। उन्होंने संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर भी विस्तार से प्रकाश डाला और हिंदुत्व के पाँच परिवर्तन तथा संघ के संस्कारों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि यह विजयदशमी पर्व संघ के शताब्दी वर्ष में एक विशेष प्रेरणा का स्रोत है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से सह खंड संघ चालक वेद प्रकाश आचार्य,सह जिला व्यवस्था प्रमुख शिवेन्द्र प्रताप सिंह,जिला गो सेवा प्रमुख रवीन्द्र,जिला कार्यालय प्रमुख श्यामलाल मिश्र,खंड कार्यवाह तेज प्रकाश सहित मंडल के प्रत्येक गांव से स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here