निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/फतेहपुर बाराबंकी। फतेहपुर बाराबंकी,-सचिन 28 पुत्र अवधेश व सौरभ 17 पुत्र लज्जाराम निवासी अहेवा थाना अटरिया सीतापुर बड्डूपुर स्थित अपने रिश्तेदारी में आए थे जहां से फतेहपुर जा रहे थे कि मदनपुर गाँव के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद बाइक चालक सचिन सड़क पर गिर गया और कार का पहिया उसके उपर से गुजर गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। मौके पर इकट्ठा हुई भीड़ ने कर चालक को गाड़ी सहित पकड़ लिया और घायलों को उपचार के लिए फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां मौजूद चिकित्सक ने सचिन को मृत घोषित कर दिया वहीं सौरभ का उपचार किया जा रहा है। सचिन तीन भाईयों मे सबसे बडा था सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरु कर दी है।
रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी
