भ्रष्टाचार व धोखाधड़ी के आरोपी वरिष्ठ सहायक पर विभागीय अधिकारी मेहरबान/सीएम योगी आदित्यनाथ के ज़ीरो टॉलरेंस नीति का बाराबंकी जिले के क़ृषि विभाग मे नहीं कोई असर

0
366

स्लग-भ्रष्टाचार व धोखाधड़ी के आरोपी वरिष्ठ सहायक पर विभागीय अधिकारी मेहरबान/मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ज़ीरो टॉलरेंस नीति का बाराबंकी जिले के क़ृषि विभाग मे नहीं कोई असर मामला क़ृषि उपनिदेशक कार्यालय बाराबंकी मे तैनात वरिष्ठ सहायक गोविंद गुप्ता से जुड़ा है,जहाँ धोखाधड़ी कर अपने मौसा के स्थान पर नौकरी लेने, संचालित सरकारी योजनाओं मे अनुदान के रूप मे कई लाख रुपये अवैध दस्तावेज बना कर अपने साले महेंद्र व शैलेन्द्र के खातों मे जमा कर लाखों के गबन और भ्रष्टाचार करने के गंभीर आरोपों में घिरे इस वरिष्ठ सहायक गोविन्द गुप्ता पर जांच की सुई लटक रही है,लेकिन कार्यवाही के बजाय विभागीय अधिकारी इस वरिष्ठ सहायक पर मेहरबान नज़र आ रहे हैं। हैरानी की बात ये है इस वरिष्ठ सहायक का स्थानांतरण इसी वर्ष जून माह मे कार्यालय क़ृषि उपनिदेशक बाराबंकी से जिला क़ृषि रक्षा कार्यालय अमेठी होने पर भी इसको नवीन तैनाती स्थल ना ज्वाइन करने के साथ ही लग रहे गंभीर आरोपो पर कार्यवाही करना तो दूर उसे उसी सीट पर बिठाकर मलाईदार काम दिया जा रहा है। अब सवाल उठ रहा है। की एक तरफ सरकार पारदर्शिता और ईमानदारी का ढिंढोरा पीट रही है,वहीं दूसरी तरफ ऐसे मेहरबान अधिकारी भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के आरोपियों को संरक्षण देते दिख रहे हैं। अब देखना ये है कि क्या इस खबर के बाद क़ृषि विभाग की नींद खुलती है या या वरिष्ठ सहायक यूं ही अपनी कुर्सी पर बैठकर सिस्टम को ठेंगा दिखाता रहेगा। वीओ इस सम्बन्ध मे क़ृषि उपनिदेशक धीरेन्द्र सिंह से भ्रष्टाचार व धोखाधड़ी के आरोपी वरिष्ठ सहायक पर कार्रवाई को लेकर पूछे गए सवाल पर कृषि उपनिदेशक ने जांच के बाद उचित कार्यवाही का बात कही I उन्होंने न तो यह बताया कि जांच कब तक पूरी होगी और न ही यह स्पष्ट किया कि आरोपी बाबू अभी भी अपनी सीट पर कैसे बना हुआ है।

रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here