बाराबंकी की विद्यालय की छात्रा अक्षरा बनी एक दिन की मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनकर संभाला कार भार/सबका ध्यान अपनी और किया आकर्षित

0
11

निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/बाराबंकी। बाराबंकी के विद्यालय की छात्रा अक्षरा बनी एक दिन की मुख्य चिकित्सा अधिकारी मिशन शक्ति 5.0 विशेष अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण को नई दिशा देने वाली एक अनोखी पहल बुधवार को जनपद में देखने को मिली पायनियर मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग की कक्षा 12 की छात्रा अक्षरा सिंह ने एक दिन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी बाराबंकी का कार्यभार संभालकर सबका ध्यान आकर्षित किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव ने कार्यालय में छात्रा अक्षरा सिंह को प्रतीकात्मक रूप से कार्यभार ग्रहण कराया तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन शुक्ला ने स्मृति चिह्न भेंट कर सीएमओ का आभार व्यक्त किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद एक दिन की सीएमओ बनी अक्षरा सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय एवं सीएचसी सतरिख,देवा,फतेहपुर व बंकी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं वृद्धजनों के उपचार सफाई व्यवस्था व विद्युत आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली तथा बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.यादव ने बताया कि बच्चों के मन में अनेक सपने और आकांक्षाएं होती हैं। ऐसे में किसी छात्र या छात्रा को एक दिन के लिए जिम्मेदारी देना उनके मन में प्रेरणा और आत्मविश्वास जगाने का सुंदर माध्यम है। इससे बच्चों में पढ़ाई और लक्ष्य के प्रति उत्साह बढ़ता है तथा वे भविष्य में समाजसेवा के लिए प्रेरित होते हैं। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन शुक्ला,शिक्षक चंद्रेश मिश्रा, काजल गौतम एवं छात्रा सुप्रिया सिंह सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here