निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/फतेहपुर बाराबंकी। फतेहपुर थाना परिसर में सम्पन्न हुआ संपूर्ण थाना समाधान दिवस का शनिवार को कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थाना प्रभारी निरीक्षक संजीत कुमार सोनकर ने की इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी फरियादे प्रस्तुत की कुल आठ शिकायतें दर्ज की गईं। जिनमें भूमि विवाद,पारिवारिक कलह और राजस्व संबंधी मामलों से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। थाना प्रभारी ने उपस्थित संबंधित हल्का दरोगा और राजस्व अधिकारियों को मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा तथा किसी भी शिकायत को अनदेखा नहीं किया जाएगा। समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनके मामलों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर राजस्व विभाग के कर्मचारी, ग्राम प्रधान,पुलिसकर्मी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। थाना प्रभारी ने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी विवाद की स्थिति में पुलिस को तत्काल सूचना देने की अपील की थाना समाधान दिवस का आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी
