नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन ने लगाया चिकित्सा शिविर/400 से अधिक मरीजों की जांच/निःशुल्क दवाएं वितरित

0
39

निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/जहांगीराबाद रामपुर बाराबंकी। नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन ने लगाया चिकित्सा शिविर 400 से अधिक मरीजों की जांच निःशुल्क दवाएं वितरित/जहांगीराबाद स्थित रमता राम चतुर्भुजी मंदिर रामपुर धाम में एक विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) अवध प्रांत शाखा बाराबंकी और श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा न्यास के संयुक्त सौजन्य से आयोजित हुआ। इसमें 400 से अधिक मरीजों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं और जांचें की गईं। शिविर में विभिन्न विधाओं के 50 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक तथा 100 से अधिक पैरामेडिकल स्टाफ और प्रशिक्षु फार्मासिस्ट उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि संत कबीर अध्यात्म संस्थान मसौली, बाराबंकी के संस्थापक निष्ठा साहेब महाराज ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के दिलों को छुआ जा सकता है,और ऐसे आयोजनों से समाज सेवा का कार्य लगातार जारी रहना चाहिए।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल ने बताया कि नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन द्वारा लगातार स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं,जिनसे दूर-दराज के गरीब और निर्धन मरीजों को लाभ मिलता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय बौद्धिक प्रमुख और स्वर्गीय कल्याण सिंह स्मारक कैंसर इंस्टीट्यूट, लखनऊ के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट ने बाराबंकी में लगातार ऐसे आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि अवध प्रांत में बाराबंकी का स्थान इस तरह के आयोजनों में पहले नंबर पर है। राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. सी.एम. सिंह ने उपस्थित चिकित्सकों और पैरामेडिकल कर्मियों का उत्साहवर्धन किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में नियमित रूप से उपस्थित रहने का आश्वासन दिया। इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मुख्य रूप से नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन, बाराबंकी के जिला महासचिव डॉ. रोहित प्रसाद के विशेष प्रयासों से संभव हो पाया। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। अंत में, जिला अध्यक्ष डॉ. रोहित अग्रवाल ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here