नाबालिक छात्रा को ऑटो मे बैठाने की कोशिश/फतेहपुर कोतवाली मे पासको एक्ट व कई अन्य गंभीर धाराओं मे पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज/पुलिस द्वारा मोहम्मद आमान को भेजा गया जेल/4 अन्य साथियो की तलाश जारी

0
885

निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी फतेहपुर बाराबंकी। फतेहपुर एक पीजी कालेज की नाबालिग छात्रा को शनिवार दोपहर अलग समुदाय का आटो सवार युवक जबरन साथ ले जाने की कोशिश करने लगे। सहमी युवती की दशा देख लोगों ने मामले की सूचना हिन्दू संगठनों को दी। संगठन के लोगों ने मुख्य आरोपी को मौके पर दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताते है कि युवक के साथ चार अन्य लोग भी थे। जो मौके से ही भाग निकले आरोपी के विरुद्ध पास्को एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में फतेहपुर कोतवाली मे मुकदमा दर्ज हुआ है। सीओ जगतराम कन्नौजिया ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर पास्को समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। मौजूद साथियों के बारे में जांच हो रही है। वो भी जल्द पुलिस की गिरफ्ट मे होंगे। पुलिस को सूचना मिलने पर छात्रा और उसके परिजनों से की पूछताछ छात्रा के पिता की शिकायत पर आरोपी मोहम्मद आमान पुत्र मोहम्मद राजू के खिलाफ पास्को एक्ट सहित कई अन्य गंभीर धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत किया है। अन्य 4 साथियों क़ी तलाश जारी।

रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here