निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/फतेहपुर बाराबंकी। फतेहपुर की रेनू वर्मा पत्नी आलोक कुमार वर्मा उर्फ़ गोलु आदर्श नगर पंचायत के मोहल्ला राजा बाजार की निवासनी है। फतेहपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरनाम सिंह की बहु रेनू वर्मा का विवाह 11 वर्ष पूर्व छोटे बेटे आलोक कुमार उर्फ़ गोलू से हुआ था। कुछ समय बीतने के बाद से ही पति पत्नी में विवाद शुरू हो गया। आए दिन पत्नी को मरता पीटता था। बहु को पीटता देख ससुर कमरा बंद कर लेते थे। वही पीड़िता की 12 साल की लड़की अपनी माँ के ऊपर जुल्म होता देख बच्ची डरी और सहमी सी हो गई। पीड़िता अपनी फरियाद लेकर दर-दर भटकने को मजबूर हुई फतेहपुर पुलिस से मिली निराशा प्रार्थनी का आरोप है की उसकी एफ आई यार उसकी मर्जी के बिना लिखी गई है। जो एप्लीकेशन पुलिस को दी गई थी उसके हिसाब से नहीं लिखी गई।पती द्वारा उसको जान से मारने की कोशिश की गई अपने ही घर मे पीड़िता जाने से डर रही है। पीड़िता ने डायल 112 पर काल कर पुलिस को दी सूचना हलाकि पुलिस मौक़े पर पहुंची भी और दोनों पार्टी को थाने चलने को कहा बड़ी मुश्किल से पती को ले गई पुलिस फतेहपुर थाने/ससुर के सामने बहु का किया जाता था प्रताड़ित पर ससुर रहते थे खामोश/रसूखदार अधिवक्ता व पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन फतेहपुर के हरनाम सिंह के बेटे व पीड़िता के पती आलोक कुमार उर्फ़ गोलू को नहीं है-कानून का डर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दर पर जाने को मजबूर हुई पीड़िता अपनी फरियाद लेकर न्याय पाने को मजबूर पीड़िता ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार अब देखना ये है की पीड़िता की ये फरियाद पर कानूनी कार्यवाही होंगी या मिलेगी निराशा। या जिम्मेदार समझेंगे अपनी जिम्मेदारी
रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी
