एसपी बाराबंकी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं राष्ट्रीय एकता व अखण्डता की शपथ दिलाई गई

0
31

निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/पुलिस लाइन बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं राष्ट्रीय एकता व अखण्डता की शपथ दिलाई गई बृहस्पतिवार को बाराबंकी पुलिस द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा पुलिस लाइन्स स्थित क्वार्टर गार्ड में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए सलामी दी गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को देश की आजादी और राष्ट्रीय एकता की रक्षा करने और मजबूत बनाने के लिये तन-मन से योगदान करने व सदैव अहिंसा का पालन करते हुए समस्त विवादों को शांतिपूर्वक और संवैधानिक उपायों द्वारा हल करने की शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी,क्षेत्राधिकारी नगर, प्रतिसार निरीक्षक आदि अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक,उत्तरी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा पुलिस कार्यालय में एवं जनपद के समस्त थाना/चौकी तथा कार्यालयों में भी दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए उनकी जयंती मनाई गयी।

रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here