एसपी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार/ए एसपी अपर विकास चंद्र त्रिपाठी के/कुशल पर्यवेक्षण/सीओ नगर संगम कुमार/ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 0.5 महिला सशक्तिकरण अभियान चलाया गया

0
29

निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/महिला थाना बाराबंकी। जनपद के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (उत्तरी) श्री विकास चंद्र त्रिपाठी महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर श्री संगम कुमार, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 0.5 महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मे बालिकाओं को नारी सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर महिला थाना प्रभारी मुन्नी सिंह व मिशन शक्ति टीम -उ0नि0-शिव कांति पांडेय म0हे0कां0 आशा यादव,म0कां0-आरती म0कां0 सोनी म0का0-प्राची पटेल, म0कां-पूजा के द्वारा बालिकाओं को नारी सुरक्षा सम्मान व स्वालंबन हेतु घरेलू हिंसा,बाल विवाह,पास्को एक्ट , गुड टच बैड टच व साइबर क्राइम संबंधी अपराध,महिला मिशन शक्ति केंद्र ,यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया गया। छात्राओं को साइबर बुलिंग 1090 सेवाओं का प्रचार, एसिड अटैक 112,पास्को एक्ट लघु फिल्म के माध्यम से जागरूक किया गया उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाये गये हेल्पलाइन नंबरो-1076 मा0 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर,1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर,1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर,112 पुलिस आपातकालीन सेवा,108 एंबुलेंस सेवा,102 स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी दी गई। वही सरकार द्वारा चलाई गई लाभकारी योजनाओं जैसे-सामूहिक विवाह योजना,कन्या सुमंगला योजना,वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन योजना आदि के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई व पंपलेट वितरित किया गया। उनकी समस्याएं पूछी गई किसी ने कोई समस्या नहीं बताई।

रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here