आर्टिगा और ट्रक की जोरदार टक्कर/8 लोगो की हुई दर्दनाक मौते/डीएम एसपी मौक़े पर/पुलिस ने क्रेन की मदत से/शवो को बाहर निकालकर पीएम के लिए भेजा गया/कस्बे मे शोक की लहर

0
77

निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/बाराबंकी। बाराबंकी में बेकाबू अर्टिगा और ट्रक की आमने-सामने टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसे मे हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। इनमें ज्वेलर,उनकी पत्नी और उनके दो बेटे शामिल हैं। कार सवार बिठूर से गंगा स्नान करके लौट रहे थे।हादसा इतना भयानक था कि 14 फीट की कार सिमटकर 7 फीट की हो गई। एयरबैग तक खुलने का मौका नहीं मिला। गाड़ी में आगे बैठे लोगों के शव सीट से चिपक गए। अगले हिस्से को काटकर शवों के टुकड़ों को निकाला गया। पीछे बैठे लोगों का हाल भी बहुत बुरा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसा सोमवार देर रात देवा में कुतलूपुर गांव के पास हुआ। मरने वालों की पहचान प्रदीप रस्तोगी (60),उनकी पत्नी माधुरी (55), दोनों बेटे नितिन (35) और नैमिष (15), ड्राइवर श्रीकांत शुक्ला (50) और बालाजी मिश्रा (55) के रूप में हुई है। दो घायलों इंद्र कुमार (50) और विष्णु (15) को लखनऊ लाया गया था। जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रदीप फतेहपुर कस्बे के मोहल्ला मुंशीगंज में गौरी ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाते थे। घटना में उनके घर में कोई नहीं बचा है। घर हुआ सूना कस्बे मे बनी ये खबर चर्चा का विषय घटनास्थल पर डीएम व एसपी/विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा,पूर्व चेयरमैन मोहम्मद मशकूर,पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी हेमंत कुमार बबलू,टीनू जैन,अधिवक्ता असद अब्बास सहित कस्बे के समाजसेवी व कस्बे के ज्यादातर लोगो का लगा जमावड़ा मृत्यु परिवार के घर के बाहर

रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here