
निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी पत्रकार/फतेहपुर बाराबंकी। फतेहपुर सभागार मे अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शासन के निर्देशनुसार आज महीने के तीसरे शनिवार कों तहसील फतेहपुर सभागार में अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कई मामलों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों को ज़रूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा जनता की समस्याओं का निस्तारण संबन्धित जल्द से जल्द करे। जिससे फरियादियों को फरियाद के लिए बार-बार तहसील के चक्कर न लगाना पड़े सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 39 प्रार्थना पत्र आए जिसमें से 27 मामलों का सम्बंधित अधिकारीयों द्वारा मौके पर निस्तारण करा दिया गया। प्रार्थना पत्रों में सबसे ज्यादा राजस्व सम्बंधित 12 मामले आए,पुलिस विभाग से सम्बंधित 9 मामले,विकास वविभाग से सम्बंधित 4 मामले,खाद्य एवं रसद विभाग से सम्बंधित 8 प्रार्थना पत्र,विद्युत विभाग से सम्बंधित 5 प्रार्थना पत्र वहीँ नगर पंचायत से सम्बंधित मात्र 1 प्रार्थना पत्र आया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी फतेहपुर कार्तिकेय सिंह,तहसीलदार फतेहपुर वैशाली अहलावत, नायब तहसीलदार कुर्सी अभिनव सिंह,बी डी ओ फतेहपुर,बी डी ओ निंन्दुरा,व तहसील के सभी राजस्व निरीक्षकों सहित सभी तहसील स्तरीय सभी विभागों अधिकारी गण उपस्थित रहे। साथ ही सर्किल के सभी थानो की उपनिरीक्षक मौजूद रहे।