
निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/मसौली बाराबंकी। राज्य महिला आयोग सदस्य अंजू प्रजापति ने ब्लाक सभागार में महिला उत्पीड़न घरेलू हिंसा सम्बंधित आठ मामले की सुनवाई। राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने बुधवार को महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा व दहेज संबंधी आठ मामलों की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। ब्लाक सभागार मसौली में सदस्य अंजू प्रजापति ने कहा कि उत्पीड़न की शिकार कोई भी महिला व बालिका महिला जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित निदान पा सकती है। महिला उत्पीड़न की रोकथाम व पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से ही महिला जनसुनवाई की जा रही है। उत्पीड़न संबंधी किसी भी समस्या का त्वरित निदान के लिए संबंधित महिला एवं बालिका उप्र राज्य महिला आयोग के व्हाट्सएप नंबर 6306511708 व आयोग के ईमेल पर प्रार्थना पत्र भेजकर निदान व निस्तारण करा सकती हैं। जनसुनवाई के दौरान ग्राम पंचायत बांसा की एक किशोरी ने दबँगो द्वारा घर मे घुस कर मारने पीटने की शिकायत की घटना मे पुलिस कार्यवाही की शिथिलता पर नाराजगी जताते हुए मौक़े पर मौजूद उपनिरीक्षक राकेश यादव को तुरंत न्याय दिलाने के निर्देश दिये। इससे पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने स्वास्थ्य एव बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा लगाये गये स्टालो का जायजा लिया जिसमें गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं 06 माह के शिशुओं को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार कराया। जिला प्रोवेशन अधिकारी पल्ल्वी सिंह जनहित में चल रहे टोल फ्री नंबर 181,1090,1098,102 व 108 की जानकारी साझा करते हुए महिलाओं द्वारा उत्पीड़न का शिकार होने पर उनकी सहायता में तत्पर वन स्टॉप सेंटर,रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष,निराश्रित विधवा पेंशन सीएम कन्या सुमंगला योजना, उप्र बाल सेवा योजना की जानकारी दी। ब्लाक प्रमुख रईस आलम एव खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी बनना होगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षित होना आवश्यक है।
इस मौक़े पर सीडीपीओ सिटी अनिल वर्मा महिला थानाध्यक्ष मुन्नी सिंह,सहायक विकास अधिकारी आई एस बी मदन गोपाल कनौजिया,चौकी प्रभारी कस्बा राहुल शर्मा सहित क्षेत्र की भारी संख्या में महिलाए मौजूद रही।
इसके पश्चात थाना मसौली पहुंची महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने महिला हेल्प डेक्स का जायजा लिया।