
निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/फतेहपुर सूरतगंज छेदा बाराबंकी। फतेहपुर क्षेत्र के छेदा तिराहा ब्लाक सूरतगंज मे पहलगाम में हुए निहत्तो पर गोलियों की बौछार कर उनकी निर्मम हत्या के बाद इस क्रूर घटना को लेकर पूरे देश मे माहौल गरमाया है। वही हिन्दू संघटनो व मुस्लिम समाज के लोगो द्वारा अलग अलग जगहों पर आतंखवादियों के खिलाफ प्रदर्शन व उनके पुतले फूक कर विरोध प्रदर्शन कर उनको निस्तोंनाबूद करने की मांग की जा रही है। वही विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं के द्वारा आतंकवादियों का पुतला छेदा तिराहा ब्लॉक सूरतगंज तहसील फतेहपुर मे फूका गया। पकिस्तान व आतंखवाद के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इस प्रदर्शन मे रिंकू वर्मा,गोलू अवस्थी,अरुण वर्मा करुणा शंकर,नैन्टू सिंह,पिंटू सिंह,गोलू मिश्रा व सैकड़ो की संख्या मे लोग मौजूद रहे।