Skip to content
June 15, 2025
  • Home
  • History Politics
    • निष्पक्ष पत्रकार खास
  • Latest News
  • खेल जगत
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • Religious News
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
Nishpaksh Reporter

Nishpaksh Reporter

उत्तर प्रदेश के साथ साथ देश और दुनिया की मनमोहक, मनोरंजक और मजेदार खबरें!

cropped-file_00000000a0e861fdacc082017c8a3c14.png
    Primary Menu
    • Home
    • History PoliticsHistory Politics
      • निष्पक्ष पत्रकार खास
    • Latest News
    • खेल जगतSports News
    • देश विदेशInternational News
    • मनोरंजनEntertainment News
    • Religious NewsReligious News
    • राज्यState News
    • उत्तर प्रदेशLatest News Of Uttar Pradesh
    • उत्तराखंडUttrakhand
    Live
    • Home
    • राज्य
    • Mohammad Faishal
    • शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी श्रीमती संदीप कौर, निदेशक महिला कल्याण उ0प्र0 ने डीएम के साथ जनपद में संचालित विकास कार्यों और योजनाओं का किया गहन निरीक्षण
    • उत्तर प्रदेश
    • राज्य

    शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी श्रीमती संदीप कौर, निदेशक महिला कल्याण उ0प्र0 ने डीएम के साथ जनपद में संचालित विकास कार्यों और योजनाओं का किया गहन निरीक्षण

    Mohammad Faishal 1 min read
    IMG_20250525_120328

    निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/बाराबंकी। शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी श्रीमती संदीप कौर निदेशक महिला कल्याण उ0प्र0 ने डीएम के साथ जनपद में संचालित विकास कार्यों और योजनाओं का किया गहन निरीक्षण/दिनांक 24 मई 2025 शनिवार को शासन द्वारा जनपद में संचालित विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने हेतु नामित नोडल अधिकारी श्रीमती संदीप कौर निदेशक महिला कल्याण उत्तर प्रदेश ने जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी व मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।
    बृहद गौ आश्रय स्थल का गहन निरीक्षण,सैम मैम बच्चों के लिए दुधारू गाय वितरण पर फोकस। निरीक्षण का आरंभ निबलेट फॉर्म स्थित बृहद गौ आश्रय स्थल से हुआ जहाँ नोडल अधिकारी ने पूरे परिसर का विस्तार से अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि यह आश्रय स्थल लगभग 10 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। जहाँ वर्तमान में 130 नर एवं 412 मादा गौवंश संरक्षित हैं। इस अवसर पर नोडल अधिकारी ने मुख्यमंत्री सह भागिता योजना के अंतर्गत सैम मैम श्रेणी के बच्चों के परिवारों को दिए जा रहे दुधारू गायों के वितरण की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में अब तक कुल 4500 दुधारू गायों का वितरण किया जा चुका है, जिनमें से 150 गायें विशेष रूप से सैम मैम श्रेणी के बच्चों के परिवारों को दी गई हैं, जिससे इन परिवारों को स्थायी आजीविका की दिशा में एक महत्वपूर्ण साधन प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर नोडल अधिकारी ने इस योजना से आच्छादित लाभार्थियों से पैसे के भुगतान आदि के बारे में फीडबैक भी लिया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने आश्रय स्थल में स्थित भूसा संग्रहण स्थल,साइलेज की उपलब्धता,बीमार एवं दुर्बल गौवंश के लिए बनाए गए शेड तथा तालाब सहित सम्पूर्ण परिसर का पैदल भ्रमण किया। उन्होंने यह सुझाव दिया कि चूंकि यह क्षेत्र ऊसर भूमि है, अतः मृदा उपचार के माध्यम से इसे उपजाऊ बनाकर हरे चारे की खेती की जा सकती है। जिससे आश्रय स्थल की खाद्य आवश्यकताओं की पूर्ति अपने स्तर पर की जा सकेगी। अंत में नोडल अधिकारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा परिसर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक पहल करते हुए पीपल, पाकड़ तथा बरगद के पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर तैयार की जा रही वर्मी कंपोस्ट खाद के विषय में भी जानकारी ली गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। शुक्लाई गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का परीक्षण नोडल अधिकारी द्वारा विकास खंड बंकी की ग्राम पंचायत शुक्लाई में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 348.32 लाख रुपये की लागत से निर्मित पानी की टंकी तथा उससे जुड़ी पेयजल आपूर्ति प्रणाली का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने पानी की गुणवत्ता एवं वितरण व्यवस्था का अवलोकन किया। उपस्थित ग्रामवासियों से संवाद करते हुए उन्होंने योजना की उपयोगिता और पानी सप्लाई की स्थिति एवं योजना के दौरान खोदी गई सड़कों की मरम्मत के कार्यो आदि के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में गांव में तीन बार-सुबह दोपहर और शाम-दो-दो घंटे की अवधि के लिए नियमित पेयजल आपूर्ति की जा रही है। जिससे ग्रामीणों के जीवन में स्पष्ट रूप से सुधार आया है। इस दौरान उन्होंने शासन द्वारा संचालित निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों का समयबद्ध के0वाई0सी0 कराते हुए उन्हें योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जाए। जगनेहटा में बन रहे प्रधानमंत्री आवासों की गुणवत्ता का गहन परीक्षण। नगर के जगनेहटा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के शहरी नागरिकों के लिए बनाए जा रहे 288 बहुमंजिला आवासों का निरीक्षण किया गया। नोडल अधिकारी ने निर्माण की गुणवत्ता,भवनों की प्रगति एवं नियोजित समय सीमा का गहन परीक्षण किया तथा निर्माण कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण किए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण उपरांत नोडल अधिकारी ने जनपद में संचालित योजनाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाएं यदि इस प्रकार प्रभावी ढंग से जमीनी स्तर पर क्रियान्वित होती रहीं, तो निश्चित ही इसका व्यापक लाभ आम जन तक पहुंचेगा।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह, परियोजना निदेशक,उप जिलाधिकारी नवाबगंज आनंद कुमार तिवारी,तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    रिपोट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी

    Post Views: 103

    Continue Reading

    Previous: बैंक मे बंधक भूमि का/कई बार हुआ बैनामा/लोगो से ठगे पैसे/भूमिधरी ने जालसाजी व कूटरचित प्रपत्र तैयार कर/मुकदमा हुआ दर्ज/तफतीश जारी
    Next: ट्रेन की चपेट मे आने से एक युवक की मौत/जीआरपी के हाथ खाली/मृतक की पहचान हुई मुश्किल/पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

    Related Stories

    IMG-20250614-WA0143
    1 min read
    • उत्तर प्रदेश
    • राज्य

    बाराबंकी मे विश्व रक्तदान दिवस/मुख्य शिविर का शुभारंम डीएम शशांक त्रिपाठी ने किया/अपर जिला जज/सचिव श्री कृष्ण चंद्र सिंह रहे उपस्थित

    Mohammad Faishal
    IMG_20250614_183154
    1 min read
    • उत्तर प्रदेश
    • राज्य

    एसपी अर्पित विजय वर्गीय के आदेश पर/जिले मे थाना मोहम्मदपुर खाला,सफदर गंज,जैदपुर/चलाए जा रहे अभियान मे धर पकड़ जोरो पर

    Mohammad Faishal
    IMG_20250614_185224
    1 min read
    • उत्तर प्रदेश
    • राज्य

    अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण संघ भारत/राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता मुदुल कुमार द्वारा/अधिवक्ता असद अब्बासी को तहसील फतेहपुर अध्यक्ष बनाया गया

    Mohammad Faishal

    Recent Posts

    • बाराबंकी मे विश्व रक्तदान दिवस/मुख्य शिविर का शुभारंम डीएम शशांक त्रिपाठी ने किया/अपर जिला जज/सचिव श्री कृष्ण चंद्र सिंह रहे उपस्थित
    • एसपी अर्पित विजय वर्गीय के आदेश पर/जिले मे थाना मोहम्मदपुर खाला,सफदर गंज,जैदपुर/चलाए जा रहे अभियान मे धर पकड़ जोरो पर
    • अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण संघ भारत/राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता मुदुल कुमार द्वारा/अधिवक्ता असद अब्बासी को तहसील फतेहपुर अध्यक्ष बनाया गया
    • दरियाबाद मे विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित/राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंम/मोदी योगी सरकार की उयलब्धियो के बारे मे बताया
    • कस्बा रसौली मे विद्युत विभाग के अधिकारियो ने किया मीटर निरिक्षण/तपती धूप मे अधिकारी घर-घर जाकर चलाया चेकिंग अभियान

    राष्ट्रीय समाचार

    IMG-20250614-WA0143
    1 min read
    • उत्तर प्रदेश
    • राज्य

    बाराबंकी मे विश्व रक्तदान दिवस/मुख्य शिविर का शुभारंम डीएम शशांक त्रिपाठी ने किया/अपर जिला जज/सचिव श्री कृष्ण चंद्र सिंह रहे उपस्थित

    Mohammad Faishal
    IMG_20250614_183154
    1 min read
    • उत्तर प्रदेश
    • राज्य

    एसपी अर्पित विजय वर्गीय के आदेश पर/जिले मे थाना मोहम्मदपुर खाला,सफदर गंज,जैदपुर/चलाए जा रहे अभियान मे धर पकड़ जोरो पर

    Mohammad Faishal
    IMG_20250614_185224
    1 min read
    • उत्तर प्रदेश
    • राज्य

    अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण संघ भारत/राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता मुदुल कुमार द्वारा/अधिवक्ता असद अब्बासी को तहसील फतेहपुर अध्यक्ष बनाया गया

    Mohammad Faishal
    IMG_20250614_181816
    1 min read
    • उत्तर प्रदेश
    • राज्य

    दरियाबाद मे विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित/राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंम/मोदी योगी सरकार की उयलब्धियो के बारे मे बताया

    Mohammad Faishal
    • Home
    • History Politics
      • निष्पक्ष पत्रकार खास
    • Latest News
    • खेल जगत
    • देश विदेश
    • मनोरंजन
    • Religious News
    • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    Copyright © All rights reserved Nishpaksh Reporter. | MoreNews by AF themes.