निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/फतेहपुर बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र इसरौली गांव का दौरा जिले के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने गुरूवार को विकासखंड फतेहपुर के इसरौली गांव का दौरा किया। जिलाधिकारी ने 2100 नबीन राजकीय नलकूप परियोजना के तहत स्थापित 193 एफपीजी राजकीय नलकूप का निरिक्षण किया। सिचाई की सुविधाओ को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल का आगाज हुआ। नलकूप खण्ड बाराबंकी के अधिशाषी अभियंता शशांक कुमार ने बताया की यह नलकूप 50 हेक्टेयर भूमि की सिचाई करेगा वही इसमें 12.5 एचपी की छमता विद्युत संचालित मोटर लगाई गई है। १ घंटे मे लगभग 2 से 3 एकड़ की सिचाई इससे संभव होगी। जलाधिकारी ने नलकूप आपरेटर गया प्रसाद से संचालन की जानकारी ली गई।

उन्होंने अधिकारियो को नलकूप के बेहतर संचालन के निर्देश दिए। वही साथ ही परिसर मे वृक्षारोपण कर इसे हरा-भरा रखने की सलाह दी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी किसान दिलीप के खेत का भी जायजा लिया। किसान के खरबूजे की खेती की तैयारी कर रहे थे। जिलाधिकारी ने उनसे बीज़ की उपलब्धता और कीमतो के बारे मे जानकारिया प्राप्त की। इस मौके पर सहायक अभियंता प्रथम साक्षी मौर्य,अवर अभियंता आरती मौर्या समेत कई अन्य अधिकारी भी रहे साथ।