
निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/फतेहपुर बाराबंकी। फतेहपुर में विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिर्जापुर में शासन की मंशाओं को धूमिल कर असुविधाओं को प्राथमिकता प्रदान कर जन जीवन को प्रभावित करने का कार्य किया जा रहा है। ज्ञात हो ग्रामीणों की मानें तो लगभग चार माह पूर्व ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मी की मृत्यु हो गई थी। तबसे अभी तक किसी भी सफाई कर्मी की तैनाती नहीं हुई है।यहां एक बार भाड़े के सफाई कर्मचारियों से कुछ क्षेत्र में सफाई कराई गई थी। शेष गांव की नालियां लबालब गन्दगी से भरी हुई है। जिनमें मौजूद कीड़े लोगों के घरों तक पहुंच कर बीमारियों को दावत देना शुरू कर दिया है। ग्रमीण मोहम्मद जुबेर ने बताया की लम्बे समय से सफाई न होने से बड़ा-बड़ा जंगल नालियों के किनारे अपना कब्जा जमाए खड़ा है। जिसमें सांप बिच्छू अपना बसेरा बना रहे जो कभी भी किसी समय अनहोनी जैसी घटना को अन्जाम दे सकते हैं। वहीं मार्ग पर गुजरने वाले राहगीरों की समस्या बहुत ही जटिल है। क्योंकि इंटर लॉकिंग लगने के बाद से ही कटिंगे इतना बिकराल रुप धारण कर चुकी हैं। की मार्ग पर गुजरने वाले वाहन किसी समय पलट कर जन हानि कर सकते हैं। जो स्पष्ट रूप से साक्ष्य हैं। वहीं देखा जाए तो इण्डिया मार्का हैंडपंप धीरे-धीरे जमीन के अंदर अपना आकार ढकते नजर आ रहे हैं पानी देना तो बहुत दूर की बात है। री बोर और मरम्मत का अधिकार ही खो चुके हैं। ग्राम प्रधान की मानें तो उनके द्वारा सफाई कर्मी की नियुक्ति के लिए विकास खंड से लेकर आला अधिकारियों को भी सूचना दी जा चुकी है। फिर भी ग्राम पंचायत मिर्जापुर कागजो मे एक तमाशा बन चुका है। और ग्रामीणों के जीवन निर्वाह में समस्याओं का निर्माण होता जा रहा है। खण्ड विकास अधिकारी संतोष सिंह ने बताया है। कि प्रकरण संज्ञान में आया है ग्रामीणों को समस्याओं से तत्काल प्रभाव से निजात दिलाई जायेगी।