Skip to content
June 15, 2025
  • Home
  • History Politics
    • निष्पक्ष पत्रकार खास
  • Latest News
  • खेल जगत
  • देश विदेश
  • मनोरंजन
  • Religious News
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
Nishpaksh Reporter

Nishpaksh Reporter

उत्तर प्रदेश के साथ साथ देश और दुनिया की मनमोहक, मनोरंजक और मजेदार खबरें!

cropped-file_00000000a0e861fdacc082017c8a3c14.png
    Primary Menu
    • Home
    • History PoliticsHistory Politics
      • निष्पक्ष पत्रकार खास
    • Latest News
    • खेल जगतSports News
    • देश विदेशInternational News
    • मनोरंजनEntertainment News
    • Religious NewsReligious News
    • राज्यState News
    • उत्तर प्रदेशLatest News Of Uttar Pradesh
    • उत्तराखंडUttrakhand
    Live
    • Home
    • राज्य
    • Mohammad Faishal
    • 50 लाख से अधिक की निर्माणाधीन परियोजनाओं की डीएम ने की समीक्षा बैठक/समय से परियोजनाओं का कार्य पूरा करने के दिए आवश्यक निर्देश
    • उत्तर प्रदेश
    • राज्य

    50 लाख से अधिक की निर्माणाधीन परियोजनाओं की डीएम ने की समीक्षा बैठक/समय से परियोजनाओं का कार्य पूरा करने के दिए आवश्यक निर्देश

    Mohammad Faishal 1 min read
    IMG_20250516_113320

    निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/बाराबंकी 50 लाख से अधिक की निर्माणाधीन परियोजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश/समय से परियोजनाओं का कार्य पूरा करने के दिये निर्देश/जिले मे 15 मई गुरुवार को कलेक्ट्रेट के लोकसभागार में जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में जनपद की 50 लाख से अधिक की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग,ग्रामीण अभियन्त्रण योजनान्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की अद्यावधि समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो गयी हैं। उन्हें सम्बन्धित विभाग को हैण्डओवर कर दिया जाए तथा जो परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। उन्हें शीघ्र पूर्ण कराया जाए। बनीकोडर और सिरौलीगौसपुर में आईटीआई कार्यो को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिये। रामसनेहीघाट में कल्याण मंडप के अधूरे कार्य को शीघ्रता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि बेसिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत जिन भवनों के निर्माण कार्य पूरे हो गए। जांच के बाद उन्हें सम्बन्धित विभाग को हैंडओवर कर दिया जाए। राजकीय पालीटेक्निक बाराबंकी में 60 सीटेड पुरुष छात्रावास के निर्माण कार्य को और राजकीय पौधशाला सतरिख में चल रही परियोजना के निर्माण को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। आईटीआई जहाँगिराबाद में भवन निर्माण कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। पर्यटन विभाग के विकास कार्य समय पर पूर्ण कर हैंडओवर किया जाए। जिला चिकित्सालय में अधूरे कार्यो को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय तीरगांव में ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय कृषि विकास योजनांतर्गत डेवलपमेंट ऑफ गर्वनमेंट एग्रीकल्चर फॉर्म के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। दसवीं वाहिनी पीएसी में जल निकासी के लिये नाला निर्माण के कार्य को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। वन खण्डेश्वर महादेव मंदिर के पर्यटन विकास कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पीएमजेएसवाई की जो सड़कें अभी अधूरी है उन्हें भी समय से पूरा करा लिया जाए। सांसद निधि के कार्यों की समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य समय पर पूर्ण कराये जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रांतीय खण्ड की जो परियोजनाएं अधूरी है उन्हें समय से पूरा किया जाए। बनीकोडर विकास खण्ड में केजीबीवी हॉस्टल के निर्माण कार्य और बुढ़वा बाबा मंदिर में पर्यटन विभाग के विकास कार्यों को समय पर पूर्ण कराया जाए। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवा व सतरिख में प्रयोगशाला के निर्माण कार्य को समय पर पूर्ण किया जाए। सीएचसी रामसनेहीघाट में चल रहे विकास कार्यों को समय पर पूर्ण कराया जाए। जिलाधिकारी ने परियोजनाओं के सत्यापन हेतु नामित नोडल अधिकारी एवं तकनीकी अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं का सत्यापन प्रत्येक माह करते रहे तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण में गुणवत्ता के सम्बन्ध में कोई कमी पायी जाती है तो सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग एवं अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग को निर्देशित किया कि सभी सड़कों का निर्माण यथाशीघ्र कराना सुनिश्चित करें, जिससे लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी परियोजनाओं का निर्माण कार्य समयान्तर्गत एवं गुणवत्तापूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। सत्यापन में लगाये गये नोडल अधिकारियों द्वारा जो कमियां अंकित की जा रही है। उसका समाधान करायें। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत आवास निर्माण के कार्यों व जलनिगम शहरी के तहत पानी की टंकी सहित सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण व समय पर पूर्ण किए जाए। जिन भवनों का निर्माण पूरा हो गया है उनमें विद्युत विभाग बिजली कनेक्शन समय पर सुनिश्चित कराये। लोकनिर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अंतर्गत जिले की सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण एवं मेंटेनेंस के कार्यों को समय पर पूर्ण किया जाए। गुणवत्ता विहीन भवन की जांच कर कार्यवाही के दिये निर्देश-जिलाधिकारी ने आरएसघाट में निर्माणाधीन होम्योपैथिक चिकित्सालय भवन के निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर जांच करके कार्यवाही करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को प्रदान किये। निरीक्षण के दौरान तकनीकी नोडल क्वॉलिटी पर दे विशेष ध्यान।
    जिलाधिकारी ने कहा कि परियोजनाओं की स्थलीय जांच करने वाले तकनीकी नोडल अधिकारी निर्मित परियोजनाओं की क्वॉलिटी पर विशेष ध्यान दे। साथ ही यह भी सुनिश्चित कर ले कि निर्माण में मटीरियल गुणवत्तापूर्ण हो। किसी प्रकार की कमी नजर आने पर अपनी आख्या दे जिससे जांच करवा कर सम्बन्धित पर कार्यवाही की जा सके। बैठक में जिला अर्थ एवं सांख्याधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए,अधिशाषी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खण्ड,अधिशाषी अभियन्ता सीडी 3,अधिशाषी अभियन्ता सीडी 1,जिला पूर्ति अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित सहायक अभियंता जल निगम,सहायक अभियंता बाढ़ खंड,सहायक अभियन्ता निर्माण खण्ड 1,सहायक अभियंता ग्रामीण विकास, जिला समाज कल्याण अधिकारी,जिला उद्यान अधिकारी,पीओ नेडा सहित सम्बन्धित विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी उपस्थित रहे।

    Post Views: 103

    Continue Reading

    Previous: कृषि विज्ञान केंद्र हैदरगढ़ मे डायरेक्टर सीडेड राइस विषय पर एक दिवसीय वर्कशाप/सेमीनार का आयोजन
    Next: भाकियू के तहसील अध्यक्ष दद्दून सिंह को दैनिक जागरण परिवार की तरफ से सम्मानित किया गया/एम एल सी अंगत सिंह द्वारा प्रशस्ती पत्र दिया गया

    Related Stories

    IMG-20250614-WA0143
    1 min read
    • उत्तर प्रदेश
    • राज्य

    बाराबंकी मे विश्व रक्तदान दिवस/मुख्य शिविर का शुभारंम डीएम शशांक त्रिपाठी ने किया/अपर जिला जज/सचिव श्री कृष्ण चंद्र सिंह रहे उपस्थित

    Mohammad Faishal
    IMG_20250614_183154
    1 min read
    • उत्तर प्रदेश
    • राज्य

    एसपी अर्पित विजय वर्गीय के आदेश पर/जिले मे थाना मोहम्मदपुर खाला,सफदर गंज,जैदपुर/चलाए जा रहे अभियान मे धर पकड़ जोरो पर

    Mohammad Faishal
    IMG_20250614_185224
    1 min read
    • उत्तर प्रदेश
    • राज्य

    अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण संघ भारत/राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता मुदुल कुमार द्वारा/अधिवक्ता असद अब्बासी को तहसील फतेहपुर अध्यक्ष बनाया गया

    Mohammad Faishal

    Recent Posts

    • बाराबंकी मे विश्व रक्तदान दिवस/मुख्य शिविर का शुभारंम डीएम शशांक त्रिपाठी ने किया/अपर जिला जज/सचिव श्री कृष्ण चंद्र सिंह रहे उपस्थित
    • एसपी अर्पित विजय वर्गीय के आदेश पर/जिले मे थाना मोहम्मदपुर खाला,सफदर गंज,जैदपुर/चलाए जा रहे अभियान मे धर पकड़ जोरो पर
    • अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण संघ भारत/राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता मुदुल कुमार द्वारा/अधिवक्ता असद अब्बासी को तहसील फतेहपुर अध्यक्ष बनाया गया
    • दरियाबाद मे विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित/राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंम/मोदी योगी सरकार की उयलब्धियो के बारे मे बताया
    • कस्बा रसौली मे विद्युत विभाग के अधिकारियो ने किया मीटर निरिक्षण/तपती धूप मे अधिकारी घर-घर जाकर चलाया चेकिंग अभियान

    राष्ट्रीय समाचार

    IMG-20250614-WA0143
    1 min read
    • उत्तर प्रदेश
    • राज्य

    बाराबंकी मे विश्व रक्तदान दिवस/मुख्य शिविर का शुभारंम डीएम शशांक त्रिपाठी ने किया/अपर जिला जज/सचिव श्री कृष्ण चंद्र सिंह रहे उपस्थित

    Mohammad Faishal
    IMG_20250614_183154
    1 min read
    • उत्तर प्रदेश
    • राज्य

    एसपी अर्पित विजय वर्गीय के आदेश पर/जिले मे थाना मोहम्मदपुर खाला,सफदर गंज,जैदपुर/चलाए जा रहे अभियान मे धर पकड़ जोरो पर

    Mohammad Faishal
    IMG_20250614_185224
    1 min read
    • उत्तर प्रदेश
    • राज्य

    अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण संघ भारत/राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता मुदुल कुमार द्वारा/अधिवक्ता असद अब्बासी को तहसील फतेहपुर अध्यक्ष बनाया गया

    Mohammad Faishal
    IMG_20250614_181816
    1 min read
    • उत्तर प्रदेश
    • राज्य

    दरियाबाद मे विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित/राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंम/मोदी योगी सरकार की उयलब्धियो के बारे मे बताया

    Mohammad Faishal
    • Home
    • History Politics
      • निष्पक्ष पत्रकार खास
    • Latest News
    • खेल जगत
    • देश विदेश
    • मनोरंजन
    • Religious News
    • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    Copyright © All rights reserved Nishpaksh Reporter. | MoreNews by AF themes.