
फतेहपुर बाराबंकी। न्यायालय द्वारा पारित आदेश का अनुपालन न होने के बाद भी दबंग द्वारा अवैध रुप से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा रोक लगाने के बाद भी दबंग निर्माण कराने की फिराक में है। वही न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन के लिए पीडित दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर है। मामला मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम ऊदापुर का है। यहां के निवासी सतेन्द्र कुमार द्वारा बताया गया। कि उनके द्वारा गाटा संख्या 52/1.305 हे0 के बंटवारे के लिये उपजिलाधिकारी न्यायालय में वाद योजित किया था। जिसमें न्यायालय द्वारा दिनांक 12.08.2024 को आदेश पारित किया गया था। किन्तु करीब 08 महीने बीत जाने के बाद भी क्षेत्रीय राजस्व कर्मियों द्वारा उक्त आदेश का अनुपालन नही कराया है। न्यायालय द्वारा पारित आदेश का अनुपालन न होने के बावजूद भी विपक्षी अवधेश कुमार ने उक्त भूमि पर निर्माण शुरु कर दिया। पीड़ित का आरोप है। कि उसके द्वारा तहसील के अधिकारियों से शिकायत की जिस पर मौके पर पहुंची लेखपाल ने कार्य रोकने की बात कही तो विपक्षी ने लेखपाल की बात नही सुनी और अपनी दबंगई दिखाते हुए निर्माण जारी रखा। तमाम शिकायतों के बाद उच्चाधिकारियों के संज्ञान लेने पर निर्माण कार्य को रोकवा दिया गया है। आखिर 08 महीने पूर्व पारित आदेश का अनुपालन आज तक क्यो नही हुआ इसका जवाब क्षेत्रीय राजस्व कर्मियों के पास नही है। पीड़ित अपनी ही भूमि की निशांदेही के लिये तहसील के चक्कर काटने को मजबूर है।