
निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/छाया चौराहा बाराबंकी। मध्य प्रदेश भाजपा सरकार के एक मौजूदा मंत्री विजय शाह का सैन्य महिला अधिकारी सोफिया कुरैशी पर दिए गए निंदनीय बयान पर समाजवादी महिला सभा द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित एक ज्ञापन छाया चौराहा पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौपा गया। समाजवादी पार्टी महिला सभा बाराबंकी की पदाधिकारीयों ने छाया चौराहा पर स्थिति पार्टी कार्यालय पर इक्ट्ठा होकर मध्य प्रदेश के भाजपा सरकार के मंत्री के खिलाफ नारा लगाते हुए छाया चौराहे पर आकर एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौपा। उक्त अवसर पर महिला सभा की जिला अध्यक्ष पूनम यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री का यह बयान केवल एक उच्च सैन्य महिला अधिकारी ही नहीं बल्कि हमारे देश की हर नारी और सेना का अपमान है। यह महानुभाव सदैव से भाजपाई और उनके संगी- साथियों की नारी विरोधी सोच के मुख्यपात्र रहे हैं। कुछ वर्ष पहले इन्होंने ही देश की एक प्रतिष्ठित अभिनेत्री के कार्य में बाधा डाली थी।भाजपा सरकार की नारी शक्ति वंदन अभियान जैसी झूठी घोषणाओं का सच ऐसे लोगों के दुषविचार खोल देते हैं। ऐसे लोग मंत्री तो क्या किसी गली मोहल्ले तक के भी जन प्रतिनिधि नहीं बनने लायक ही नहीं ऐसी सोच वाले। महिला सभा की पदाधिकारी ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय से आग्रह किया है। कि भारत देश की नारी शक्ति की भावनाओं का सम्मान करते हुए उक्त मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करते हुए उन पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से जिला महासचिव मिथिलेश रावत,जिला उपाध्यक्ष सुमन यादव,विधानसभा अध्यक्ष जैदपुर शीलम कुमारी,सरिता वर्मा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजनी यादव,दौलता कुमारी,रीता यादव,माही वर्मा,पूजा गुप्ता,संगीता वर्मा,मीना गुप्ता, रीता पांडे,मिता गुप्ता,नीलम,अर्चना जायसवाल,प्रिया सिंह,जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा,जिला उपाध्यक्ष कामता प्रसाद यादव,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश चंद्र गौतम,जिला उपाध्यक्ष रिजवान संजय,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिक्षक सभा अमित यादव समेत आदि लोग उपस्थित रहे।