
निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/फतेहपुर बाराबंकी। भगवान महावीर कई जयंती का आयोजन फतेहपुर मे बुधवार को बड़ी ही धूम धाम से मनाया गया। पार्ष्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर महावीर चैत्यालय और बेलहरा के दिगंबर जैन मंदिर मे विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह जैन धर्मशाला से प्रभात फेरी निकली गई। श्रद्धांलुओं ने भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए नगर के मुख्य मार्गो मे भृमण किया। मंदिर से भगवान बहुबली का मस्ताभिशेक किया गया। दोपहर मे एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन भी किया गया। भगवान महावीर कई प्रतिमा को रथ पर विराजमान कर गजे बाजे के साथ यात्रा निकली गई। यात्रा मंदिर से शुरू होकर ब्लाक चौराहा,जोशी टोला,सट्टी बाजार,बेलहरा चौराहा,मुंशीगंज होते हुए फतेहपुर जैन धर्मशाला पर समाप्त हुई। धर्मशाला मे पंचामृत अभिषेक और शांतिधारा का आयोजन किया गया। शाम को भगवान की महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। बेलहरा स्थिति चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर मे भी विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर उदय जैन ने द्वारा बताया गया की भगवान महावीर ने सभी को अहिंसा का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा है की जैन धर्म का मूल मंत्र -अहिंसा परमो धर्म- है। और सभी को इस मार्ग पर चलना चाहिए। इस कार्यक्रम मे इंद्र कुमार जैन,के के जैन,बिजय जैन,सचिन जैन, रिषभ जैन,प्रांशु जैन,कैलाश जैन,संदीप जैन सहित जैन समुदाय के सैकड़ो कई संख्या मे लोग मौजूद रहे।