मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ/सजीव प्रसारण/महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान और आत्मनिर्भरता/मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया/मंत्री दानिश आजाद अंसारी उपस्थिति रहे

0
20

निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/बाराबंकी। मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ जनपद में हुआ सजीव प्रसारण 20 सितम्बर 2025 को महिलाओं की सुरक्षा सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया सशक्त नारी,समृद्ध प्रदेश की थीम पर आधारित यह कार्यक्रम महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा,स्वावलंबन और सामाजिक सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राजधानी से हुए इस शुभारंभ का सजीव प्रसारण जनपद में एनआईसी सभागार में आयोजित हुआ इस अवसर पर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र शर्मा, अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री श्री दानिश आजाद अंसारी,विधायक कुर्सी श्री साकेन्द्र प्रताप वर्मा,विधान परिषद सदस्य श्री अंगद सिंह,विधायक हैदरगढ़ श्री दिनेश रावत,जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी,पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय,मुख्य विकास अधिकारी श्री अन्ना सुदन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।थानों व पुलिस लाइन में प्रसारण/मुख्यमंत्री जी का उद्बोधन जनपद के सभी थानों व पुलिस लाइन में भी सजीव प्रसारित किया गया। इस दौरान सभी थानों में मिशन शक्ति केंद्रों का शुभारंभ किया गया ताकि महिलाओं को त्वरित सहयोग व सुरक्षा आसानी से मिल सके/जनपद की प्रतिभाशाली बेटी पूजा पाल का हुआ सम्मान व परिजन को भेंट किया गया मुख्यमंत्री आवास का स्वीकृत पत्र-मिशन शक्ति 5.0 के शुभारंभ अवसर पर जनपद की प्रतिभाशाली बेटी पूजा पाल को रोल मॉडल के रूप में सम्मानित किया गया। पूजा पाल ने किसानों की मदद के लिए धूल-रहित थ्रेशर मशीन का आविष्कार किया जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पूजा पाल को बुके व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके परिजनों को मुख्यमंत्री आवास योजना का स्वीकृत पत्र प्रदान किया।

रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here