निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/फतेहपुर बाराबंकी। भाजपा सरकार में आवाज़ उठाने वाले जनप्रतिनिधियों पर फर्जी एफ आई आर दर्ज कराना गलत है: विजय बहादुर/फतेहपुर मे विजय बहादुर वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फतेहपुर के नेतृत्व में तहसीलदार फतेहपुर वैशाली अहलावत के माध्यम से महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया। जिसमें कहा गया है कि सनातन धर्म में काशी का सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थान है। यह ऐसा पवित्र स्थान है जो प्रदेश ही नहीं अपितु सम्पूर्ण देशवासियों के आस्था व विश्वास का प्रतीक है। काशी जैसे धार्मिक मान्यता वाले शहर में आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। सामान्य दिनों को छोड़िये सावन के इस पवित्र मास में भी श्रद्वालुओं की सुविधा का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। भाजपा की डबल इंजन सरकार फर्जी विकास का ढिंढोरा पीटती रहती है। और सिर्फ लुभावने नारे तक सीमित है। जन प्रतिनिधियों द्वारा आम जनता की तकलीफों की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने पर दमनात्मक कार्यवाही की जा रही है और फर्जी मुकदमा दर्ज करवाकर लोकतंत्र को कुचलने का काम किया जा रहा है। जिसका ताजा उदाहरण दिनांक 10 जुलाई 2025 को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मा0 अजय राय पूर्व मंत्री के नेतृत्व में वाराणसी के जिला एवं शहर अध्यक्ष सहित 10 कांग्रस जनों के खिलाफ दर्ज कराया गया फर्जी मुकदमा है जिसे निरस्त किया जाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार के इस अन्यायपूर्ण और अलोकतांत्रिक कार्यवाही का प्रतिकार करती है। प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी के साथ वाराणसी के जिला एवं शहर अध्यक्ष सहित तमाम कांग्रेसजनों ने वाराणसी में जलभराव,ध्वस्त सीवर,पीड़ित दुकानदार,रोपवे,जाम से परेशान जनता, कांवर यात्रियों की समस्याओं के निराकरण हेतु सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने हेतु पदयात्रा निकाल रहे थे। जिस पर प्रदेश सरकार के इशारे पर वाराणसी के सिगरा थाने में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पूर्व मंत्री सहित 10 कांग्रेसजनों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। फतेहपुर मे इस संबंध मे ज्ञापन देने वालो में लोग रहे शामिल इंद्रेश वर्मा,जिला सचिव,एडवोकेट अहमद सईद हर्फ़,रेहान कुरेशी,नगर अध्यक्ष/सभासद/अधिवक्ता मो0 राहिल,कलीम नईमी,मो सुहेल खान,मो अक़ीक़,नसीर खान, सभासद मो हसीब,अयान खान, सुग्रीव कुमार,राम लखन,शिव बालक,आदेश कुमार राजा राम,राम मिलन कनोजिया,दीपक कुमार,विजय कुमार वर्मा,हमज़ा कुरेशी,आदि कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी
