निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/बाराबंकी। 2027 में फिर यूपी में होगी भाजपा सरकार- दारा सिंह चौहान जैदपुर में भाजपा कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान का जोरदार स्वागत/पूर्व प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कारागार कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान का जैदपुर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा पिछड़ा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अलीम राईन के आवास पर पहुंचे मंत्री का कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने माल्यार्पण कर गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
इससे पूर्व जैसे ही चौहान जैदपुर में उनका काफिला पहुंचा सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने जगह-जगह फूल मालाओं से उनका स्वागत किया और दारा सिंह चौहान ज़िंदाबाद के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। मीडिया से रूबरू होते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मेरे लिए कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। अलीम राईन का उत्साहवर्धन करने के लिए मैंने अपने बिजी शिड्यूल से समय निकालकर जैदपुर पहुँचना जरूरी समझा उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। हैदरगढ़ व महादेवा की दुखद घटनाओं पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीधे संज्ञान लेकर कठोर निर्देश दिए हैं। मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए राहत एवं मुआवज़े की कार्यवाही भी तेजी से की जा रही है। चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार का काम बोल रहा है। जनता के लिए जो विकास कार्य हुए हैं। उनकी बदौलत 2027 में पुनः भारी बहुमत से भाजपा सरकार लौटकर आएगी। इस मौके पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अलीम राईन ने कहा कि हमारे लिए यह गौरव की बात है कि कैबिनेट मंत्री हमारे बीच आए। उनका आगमन कार्यकर्ताओं के हौसले को कई गुना बढ़ाने वाला है। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुँचाएंगे। जैदपुर में मंत्री का यह दौरा न सिर्फ कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा लेकर आया बल्कि 2027 चुनावी समर से पहले भाजपा के मनोबल को भी मजबूती प्रदान करता दिखा।
रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी पत्रकार बाराबंकी
