निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/फतेहपुर बाराबंकी।बाराबंकी मसमाजवादी पार्टी के संस्थापक और देश के पूर्व रक्षा मंत्री व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि कस्बा फतेहपुर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों ने धरतीपुत्र नेताजी को याद किया। फतेहपुर कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड स्थित पूर्व सभासद विजय यादव के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में सपा नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कारागर मंत्री राकेश वर्मा ने नेता जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी ने सदैव दलितों,पिछड़ों और शोषितों की आवाज बुलंद की वे किसानों के सच्चे हितैशी थे और मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश में चुंगी टैक्स समाप्त किया था। सैफई के अखाड़े में विरोधियों को चित करते-करते नेता जी ने अपने संघर्षो के दम पर बड़े -बड़े राजनेताओं को धूल चटा दी। नेता जी ने कभी भी बदले की राजनीति नही की आज नेता जी हमारे प्रेरणाश्रोत है और हमे उनके द्वारा बताये गये रास्ते पर चलकर हम सभी को समाजवाद की आवाज बुलन्द करना है। नेता जी ने संघर्ष के जरिए सब कुछ अपने बलबूते पर किया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव वह नेता थे जिन्होंने जो लोग दिल्ली का रास्ता नहीं जानते थे उन्हें सांसद बना दिया और जो लोग लखनऊ नहीं जानते थे। उन्हें विधायक बनाकर भेजा ऐसा नेता का न होना हम सभी के लिए दुःख की बात है। आज उनकी पुण्य तिथि पर हम सब यह संकल्प ले कि समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना ही नेता जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर पूर्व विधायक रामगोपाल रावत,पूर्व प्रमुख यासिर अराफ़ात किदवई, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ विकास यादव,विधानसभा अध्यक्ष सुरेश यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य नसीम गुड्डू,जिला पंचायत सदस्य कुंदन रावत,रामसमुझ यादव,महेंद्र पाल सिंह,दिनेश वर्मा,महिला सभा अध्यक्ष शकीला बानो, विनीत सिंह,उमाशंकर वर्मा,इम्तियाज मलिक,अनस सलमानी,छत्रपाल यादव,राशिद अंसारी,सुरेश यादव प्रधान जरखा,अनिल वर्मा,सूरज यादव,प्रधान सर्बजीत यादव,मास्टर सुरेश वर्मा,सत्यवान यादव,शाहिद आदि सैकड़ो सपा नेता व कार्यकर्ताओं ने नेता जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की।
रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी
