निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/नगर बाराबंकी। आजाद समाज पार्टी भाईचारा कमेटी ने धूमधाम से मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती/मंगलवार आजाद समाज पार्टी भाईचारा कमेटी द्वारा जिला कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई जिसके बाद उनके जीवन एवं आदर्शों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला महामंत्री मोहम्मद अशफाक ने कहा महापुरुषों की जयंती मनाना तभी सार्थक होता है जब हम उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारें आज के दौर में इंसानियत की सबसे अधिक आवश्यकता है। क्योंकि जिसके अंदर इंसानियत नहीं है वह सिर्फ एक जिंदा लाश है। कार्यक्रम में मंडला प्रभारी श्री हरिनंदन सिंह गौतम,मंडल संयोजक (अयोध्या) वसीह हैदर एडवोकेट,जिला संयोजक भाईचारा अनुज कुमार,विधानसभा संयोजक (सदर) क्रांति चंद्रा एडवोकेट,एडवोकेट पिकी यादव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी
