निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/झांसा पुरवा फतेहपुर बाराबंकी।फतेहपुर बाराबंकी दिल्ली लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद पूरे उत्तर प्रदेश मे है अलर्ट हुआ जारी जिसके चलते बाराबंकी के फतेहपुर मे सीएम योगी के दौरे के चलते सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राष्ट्रीय एकता यात्रा के आगमन को लेकर ये ठोस कदम उठाए गए है। सोमवार को देर रात जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने कार्यक्रम स्थल का पुनः किया निरिक्षण उन्होंने अधिकारियो को कार्यक्रम स्थल व आसपास के क्षेत्र मे चप्पे चप्पे पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश इस दौरान बम निरोधक दस्ते और डाग स्कवाड कई टीमों ने रात भर लिया जायजा व हर पहलू पर डाली नजर चलाया अभियान वही पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त पीएसी तथा पुलिस बल करने के दिए निर्देश अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने पूरी रात भर सुरक्षा उपकरणों के साथ जांच जारी रखी गई। विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने जिला व मंडल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ देर रात तक कार्यक्रम की तैयारियो का जायजा लिया। अधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अंतिम तैयारियो को पूरा किया। प्रशाशन ने आम जनता से सहयोग बनाए रखने व किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए अपील की
रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी
