भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने शिवद्वार जाने वाले शिव भक्तों को फल का किया वितरण

ब्यूरो चीफ श्याम जी गुप्ता

मिर्जापुर।सावन के इस पवित्र माह में मीरजापुर से बड़ी संख्या में कांवरियों की टोली पैदल ही बरियाघाट एवं अन्य घाटों से गंगाजल लेकर शिवद्वार की ओर रवाना होती है।इन्ही शिव भक्तों की सेवा करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने अपने टीम के साथ शिव भक्तों को फल का वितरण किया।इस मौके पर भाजपा नेता ने कहा की सावन माह में बढ़ी संख्या में शिवभक्त गंगाजल लेकर शिवद्वार जाकर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करते है।आज उन्ही शिव भक्तों को फल आदि का वितरण किया गया है।हिंदू धर्म में माना जाता है कि इस महीने में भगवान शिव ने समुद्र मंथन से निकले विष का पान किया था, जिससे वे नीलकंठ कहलाए एवं उनकी तपस्या और त्याग को मानते हुए भक्त सावन सोमवार का व्रत रखते हैं।इसके साथ ही सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय माना जाता है। इस महीने में सभी शिव भक्त भगवान शिव को जल चढ़ाते हैं। इस दौरान भगवान शिव अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।इस मौके पर पूर्व जिला संयोजक दिनेश तिवारी,पूर्व जिला उपाध्यक्ष विद्याधर तिवारी, पूर्व नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता,प्रीतम केसरवानी,रविकर सिंह,विनोद पांडे,आनंद मौर्य, रमेश यादव,डॉ अमित सिन्हा,बाबूराम गुप्ता, पूर्व सभासद शिवकुमार पटेल,विनय सिंह,शिवांशु सिंह,पीयूष तिवारी सहित अन्य शिव भक्त उपस्थित रहे।