
निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/फतेहपुर बाराबंकी। जिला मंत्री युवा मोर्चा भाजपा रंजीत कुमार लोधी को मंडल फतेहपुर का मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके सहयोगियों मे ख़ुशी की लहर। वही मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर रंजीत कुमार ने जनसहयोग केन्द्र कार्यालय फतेहपुर मे विधायक 266 कुर्सी विधानसभा के विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा का आशीर्वाद/मार्गदर्शन प्राप्त करने अपने सहयोगियों के साथ पहुँचे। विधायक ने भी दी शुभकामनाए और पार्टी की नीतियों के बारे मे बताया और आशीर्वाद भी दिया। इस अवसर पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ रामकुमार गिरि,मंडल अध्यक्ष बेलहरा करुणा शकर शुक्ल, प्रधान संघ फतेहपुर के अध्यक्ष देशराज वर्मा प्रधान,मंडल उपाध्यक्ष फतेहपुर सुधीर मिश्रा,महामंत्री बेलहरा विजय कुमार मौर्य,ध्रुव मिश्र,अंकुर गिरी,अंकित जोशी,कुलदीप वर्मा,अंकित वर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सबने मंडल अध्यक्ष फतेहपुर को बधाईया दी।