निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/सट्टी बाजार बाराबंकी/नगर के सट्टी बाजार में सोमवार को दोपहर 2 बजे आयोजित हुसैनी लंगर में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शिरकत की यह कार्यक्रम आल इंडिया पसमान्दा मुस्लिम समाज के बैनर तले आयोजित किया गया। जिसके संयोजक संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन थेकार्यक्रम की शुरुआत हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए हुई। उपस्थित लोगों को करबला की घटना और इमाम हुसैन की कुर्बानी के बारे में बताया गया। इसके बाद लोगो के बीच लंगर वितरित किया गया।इस अवसर पर वसीम राईन ने कहा-हजरत इमाम हुसैन ने करबला में अपने प्राणों की आहुति देकर यह संदेश दिया कि अन्याय और ज़ुल्म के आगे कभी झुका नहीं जाता। उनका जीवन इंसानियत, हक़ और न्याय के लिए संघर्ष की मिसाल है। हुसैनी लंगर केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं बल्कि सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल इमाम हुसैन की कुर्बानी को नई पीढ़ी तक पहुँचाया जा सकता है, बल्कि समाज में एकता और शांति का संदेश भी मजबूत होता है। लंगर में सभी समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिससे कार्यक्रम ने गंगा-जमुनी तहज़ीब की एक सुंदर मिसाल पेश की।
रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी
