डीएम ने केजीबीवी देवा-फतेहपुर और निन्दूरा का किया औचक निरीक्षण दिए निर्देश/किचन खिड़किया जाली/बाउंडीवाल ऊँची कराने/छात्राओं से पढ़ाई पर कई चर्चा/कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण

    0
    29

    निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहमद फैसल सिद्दीकी/फतेहपुर बाराबंकी। डीएम ने केजीबीवी देवा,फतेहपुर और निन्दूरा का किया औचक निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश/बुधवार को जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संतोष कुमार देव पांडेय के साथ जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) देवा, फतेहपुर और निन्दूरा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता भोजन की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने छात्राओं से बातचीत भी की और उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने केजीबीवी में नामांकित छात्राओं की उपस्थिति भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से उनके सपनों और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी पूछा। जिलाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं और वार्डन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि छात्राओं को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं मिल सकें। केजीबीवी देवा में किचन की खिड़कियों पर जाली लगाने के दिये निर्देश-जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने निरीक्षण की शुरुआत सर्वप्रथम केजीबीवी देवा से प्रारम्भ की। केजीबीवी देवा की वार्डेन सीमा राय ने जिलाधिकारी को बताया कि यहाँ पर कुल 100 छात्राएं क्लास 6,7 और 8 में नामांकित है, जिसमें से आज 97 छात्राएं उपस्थित है,03 छात्राएं अवकाश लेकर घर गई है। छात्राओं को पढ़ाने के लिये 8 शिक्षक और शिक्षिका तैनात है,जिलाधिकारी ने क्लास रूम में जाकर छात्राओं से बातचीत की पढ़ाई से सम्बंधित सवाल पूछे,खाने-पीने की गुणवत्ता के विषय में छात्राओं से बातचीत की। कम्प्यूटर की क्लास में कम्प्यूटर से सम्बंधित जानकारी ली। क्लास 6 में भूगोल पढ़ाई जा रही थी जिस पर जिलाधिकारी ने छात्राओं से अक्षांस और देशांतर से सम्बंधित सवाल पूछे और स्वयं एक शिक्षक की तरह छात्राओं को बड़ी सुगम भाषा में उदाहरणों के माध्यम से अक्षांस और देशांतर को समझाया। जिलाधिकारी ने किचन, शौचालय और स्लीपिंग रूम का भी निरीक्षण किया। पढ़ाई व्यवस्था पर जिलाधिकारी संतुष्टि नजर आए। साथ ही किचन में मच्छर आदि न प्रवेश करने पाए इसके लिये खिड़कियों में जाली लगवाने तथा शौचालय को और अधिक व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बीडीओ देवा डॉ नेहा शर्मा, बीईओ देवा सुनील कुमार गौड सहित केजीबीवी की वार्डन सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा। केजीबीवी फतेहपुर की बाउन्ड्रीवाल को ऊँची करवाने के डीएम ने दिए संबंधित को निर्देश निरीक्षण के दौरान केजीबीवी फतेहपुर की वार्डेन मीना शर्मा ने जिलाधिकारी को जानकारी देते हुए बताया कि यहाँ पर क्लास 6 से 8 तक कुल 140 छात्राएं पंजीकृत है। जिसमें से आज 6 छात्राएं अवकाश पर है। वहीं क्लास 9 में 40 और क्लास 10 में 2 छात्राएं इनरोलमेंट है। जिलाधिकारी ने केजीबीवी फतेहपुर के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान देखा कि बाउन्ड्रीवाल बहुत नीची है इस पर तुंरत उन्होंने सम्बंधित अधिकारी को फोन करके बाउन्ड्रीवाल ऊंची करवाने के निर्देश दिए। साथ ही मेस वाले रूम की साफ-सफाई व कमरे में रखे फर्नीचर को व्यवस्थित करने के निर्देश वार्डेन को दिए। डीएम ने छात्राओं से की पढ़ाई पर चर्चा केजीबीवी फतेहपुर में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कक्षा 8 की छात्राओं से बातचीत की पढ़ाई का टाइमटेबल देखा अंग्रेजी विषय में क्या पढ़ा अबतक छात्राओं से सवाल पूछा कुछ छात्राओं ने बताया कि-द-राइट चॉइस-पाठ पढ़ाया जा रहा है इस पर जिलाधिकारी ने छात्राओं से बड़ी सहजता से पूछा कौन-कौन अंग्रेजी पढ़ लेता है। कुछ छात्राओं ने तुंरत रिप्लाई करके बताया कि उन्हें पढ़ना आता है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने छात्राओं से खाने-पीने और रहने से सम्बंधित जानकारी ली। छात्राओं के बेबाक जवाब पर उनका हौसला आफजाई किया और उन्हें आगे पढ़ने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ संतोष सिंह, बीईओ श्रीमती आराधना अवस्थी सहित केजीबीवी का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा। केजीबीवी निन्दूरा में परिसर की साफ-सफाई और कम्प्यूटर कक्ष को व्यवस्थित करने के दिये निर्देश जिलाधिकारी ने केजीबीवी निन्दूरा में निरीक्षण के दौरान देखा कि बाउन्ड्रीवाल से सटे परिसर में घास-फूस लगी है, परिसर में लोहे का पुराना जंक लगा समान बेतरतीब पड़ा है। जिसको व्यवस्थित करने और परिसर की समुचित सफाई के सम्बंधित को निर्देश दिए। कम्प्यूटर कक्ष में रजाई गद्दे रखे होने व कक्ष अव्यवस्थित मिलने पर इसको व्यवस्थित करने के निर्देश वार्डेन को दिए। मेस,किचन रूम का भी निरीक्षण किया। छात्राओं से रहने खाने-पीने और पढ़ाई से सम्बंधित बातचीत की। छात्राओं ने बेबाकी से जिलाधिकारी के सवालों के जवाब दिए जिलाधिकारी ने छात्राओं को पुरुस्कृत करके उनका हौसला बढ़ाया। यहाँ पर कक्षा 6,7,8 और उच्चीकृत कक्षा 9 व 10 मिलाकर 150 छात्राएं पंजीकृत है। जिसमें से आज 144 छात्राएं उपस्थित रही। पढ़ाई व्यवस्था पर जिलाधिकारी ने संतुष्टि जताई। जिलाधिकारी ने वार्डेन को निर्देशित करते हुए कहा 15 दिन में परिसर की साफ-सफाई और कम्प्यूटर कक्ष को व्यवस्थित करने सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करके उन्हें अवगत कराया जाए। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुषमा सेंगर सहित सम्बन्धी केजीबीवी का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

    रिपोटर मोहम्मद फैसल सिद्दीकी बाराबंकी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here