निष्पक्ष पत्रकार समाचार/मोहम्मद फैसल सिद्दीकी/फतेहपुर बाराबंकी। शनिवार देर शाम कस्बे के जीजीआईसी मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात अपाचे बाइक सवार ने सड़क पर जा रहे एक साइकिल सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों लोग घायल हो गए।प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत सहायता पहुंचाई। बाइक सवार युवक को आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं साइकिल सवार माता प्रसाद पुत्र रामगोपाल, निवासी जरखा को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
रिपोट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी फतेहपुर बाराबंकी
